Dil Wale Dulhania Le Jayenge: शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को आज 28 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर काजोल ने…
28 Years Of DDLJ:शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। 28 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख और काजोल ने अपनी खूसबूरत केमेस्ट्री और शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। इस फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक आज भी फैंस के बीच काफी मशहूर है।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म से शाहरुख जहां एक रोमांटिक हीरो बनकर उभरे थे, तो वहीं सिमरन बनी काजोल ने अपनी भी अपनी शानदार अदाकारी से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। वहीं आज 20 अक्टूबर को फिल्म DDLJ को 28 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर काजोल ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया है।
काजोल ने दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 28 साल पुरे होने पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। पहला वीडियो में काजोल अपना सिमरन वाला लुक रीक्रिएट करते हुए नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर उनके अवार्ड की है, जबकि तीसरी तस्वीर में उन्होंने वो ग्रीन लहंगा दिखाया है जो उनके किरदार सिमरन ने फिल्म DDLJ में पहना था।
इस पोस्ट के कैप्शन में काजोल ने लिखा, ‘अभी भी ग्रीन पहना हुआ है लेकिन शायद वो शेड नहीं है। 28 साल बाद भी DDLJ आपकी है। हमारे सभी फैंस और वे लोग जिन्होंने इस फिल्म को एक ऐसी विरासत बना दिया है जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी, आप सभी को शुभकामनाएं।’
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 28 साल पुरे होने पर यशराज फिल्म्स ने भी एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में राज और सिमरन की कंई खूबसरत तस्वीरें देखी जा सकती है।
बता दे कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे। वहीं इसके अलावा भी अमरीश पुरी, अनुपम खेर, मंदिर बेदी, फरीदा जलाल और सतीश शाह सहित कंई सितारे नजर आए थे।
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More