4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

कानपूर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार

कानपूर के बिकारु गांव में दबिश पर गई पुलिस पर गोलियां बरसा कर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे आज उज्जैन में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। विकास दुबे पर 5 लाख का ईनाम घोषित था।

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को आज गुरूवार के दिन पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकास दुबे उज्जैन के मंदिर में आत्मसमर्पण करना चाहता था। लेकिन पुलिस की इसकी सुचना पहले ही मिल चुकी थी और मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया।

कानपूर हत्याकांड के बाद पिछले 7 दिन से 10 राज्यों की पुलिस को चकमा देता आ रहा था विकास दुबे। उसकी जानकारी मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा ,” ख़बर आ रही है कि कानपुर-कांड का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है।  अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी ? साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।”

वहीँ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा ” जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख़्शने वाली नहीं है। ”

अब विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलने वाले हैं, ऐसा पुलिस का मानना है। ये भी पढ़ें :सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 20 किलो आईईडी के साथ सैंट्रो कार बरामद की,टला बढ़ा हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *