कपिल शर्मा और भारती सिंह अपने फैंस के साथ खूब मस्ती करते नजर आते हैं। चाहे वे ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफस्क्रीन वे अपने मजाकिया अंदाज से लोगो के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।

कपिल शर्मा और भारती सिंह अपने फैंस के साथ खूब मस्ती करते नजर आते हैं। चाहे वे ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफस्क्रीन वे अपने मजाकिया अंदाज से लोगो के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।

कॉमेडी की दुनिया के फेमस चेहरे कपिल शर्मा और भारती सिंह हमेशा अपने खुशनुमा अंदाज के कारण अपने फैंस के बीच छाये रहते हैं। सोशल मीडिया पर उन दोनों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल और भारती दोनों एक कार में बैठे हुए है। दोनों बड़े ही फनी अंदाज में वायरल गाने “बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे” पर वीडियो बनाते नजर आते हैं.

जिस समय ये दोनों वीडियो बना रहे होते हैं,तभी वहां उनकी एक फैन सेल्फी लेने आ जाती है। जैसे ही भारती लड़की की तरफ कैमरा घुमाती है,लड़की वहां से भाग जाती है। तभी भारती और कपिल उनसे कहते है कि “यह है जानेमन, कहाँ भाग रही हो ? रुको रुको …..फोटो तो खिंचवाओ।

कपिल शर्मा और भारती सिंह ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर किया है। फैंस को उनका ये मस्ती भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

बात करे कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की तो कपिल ने हाल ही में अपने शो के नए सीजन की घोषणा की है। कपिल शर्मा ने अपने शो का प्रोमो रिलीज किया है।  प्रोमो को रिलीज करते हुए साथ में ही उन्होंने बताया है कि वे जल्द ही अपनी पुरानी टीम के साथ वापसी करने जा रहें हैं।

इस बार हमें कपिल शर्मा शो में कपिल के साथ भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी कीकू शारदा नजर आएंगे। फैंस उनके शो के लिए काफी उत्साहित हैं। खबर हैं कि अब की बार सुमोना चक्रवर्ती जो शो में कपिल की पत्नी का किरदार निभाती थी वे शो का हिस्सा नहीं होंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

IPL 2025 Suspended: BCCI ने जारी किया स्टेटमेंट Amitabh Bachchan ने विक्की कौशल और कटरीना को दी शादी की बधाई Naxal Attack: जानिए कौन है छत्तीसगढ़ नक्सल हमले का मास्टरमाइंड हिड़मा Bajrang Punia बने विश्व के नंबर वन पहलवान India Pakistan Tension: PSL छोड़ स्वदेश लौटना चाहते है विदेशी खिलाड़ी Rohit sharma Retirement: रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात 1O Runs: बैंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया