Site icon 4PILLAR.NEWS

करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और बच्चों जेह-तैमूर के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें 

Kareena Kapoor Photo: करीना कपूर शेयर की अनदेखी तस्वीरें 

Kareena Kapoor Photo: करीना  कपूर ने हाल ही में अपनी कंई फैमिली फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति व एक्टर सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जेह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वहीं इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने फोटो डंप शेयर किया है। इसमें उनके वेकेशन से लेकर स्वादिष्ट खाने, योगा और फैमिली टाइम की झलक देखी जा सकती है। करीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

Kareena Kapoor Photo: करीना कपूर ने दिखाई अपने खूबसूरत पलों की झलक

पहली तस्वीर में करीना को अपने पति और एक्टर सैफ अली खान के साथ रोमांटिक पोज देते देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर उनके फैमिली वेकेशन के दौरान की है। तीसरी तस्वीर में तैमूर फुटबॉल खेलते नजर आ रहे है। चौथी तस्वीर में जेह को अपने पेट डॉग के साथ वॉक करते देखा जा सकता है।

पांचवी तस्वीर में तैमूर वेकेशन एन्जॉय करते नजर आ रहे है। छठी तस्वीर में करीना ने अपने स्वादिष्ट खाने की झलक दिखाई है। अगली तस्वीर में उन्हें योगा और जिम करते देखा जा सकता है। वहीं अंतिम तस्वीर में करीना अपना नो मेकअप लुक फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें करीना कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे पिछली बार फिल्म ‘क्रू’  में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन अहम  भूमिका में नजर आई थी। वहीं अब वे जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।

Exit mobile version