Kavya Maran and Anirudh getting married: SRH टीम की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
When are Kavya Maran and Anirudh getting married?
सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों सेलेब्रिटीज 10 नवंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी का प्लान ग्रीस में किया गया है। वे मिस्र में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं।
साउथ फिल्म इंडस्टी और आईपीएल फैंस के लिए यह इस हफ्ते की सबसे बड़ी चर्चा बन गई है। सन ग्रुप की कार्यकारी निर्देशक और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन तथा “कोलावेरी डी’ फेम कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के रिलेशनशिप की खबरें करीब एक साल से चल रही हैं। अब मीडिया रिपोर्ट में दोनों की शादी की तारीख और लोकेशन तक सामने आ गई है।
क्या Kavya Maran और Anirudh सच में शादी करने वाले हैं ?
तमिल मीडिया और एंटरटेनमेंट पोर्टल्स की रिपोर्ट के अनुसार, अनिरुद्ध और काव्य 10 नवंबर 2026 को ग्रीस में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों की शादी का सटीक वेन्यू सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि रजनीकांत की जेलर 2 के रिलीज के बाद यह शादी होने वाली है।
कैसे फैली अनिरुद्ध और काव्य की शादी की खबर ?
इस अटकल को हवा तब मिली जब अनिरुद्ध रविंदर के चाचा और वरिष्ठ अभिनेता वाई जी महेन्द्रन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस रिश्ते को लेकर सकारात्मक कहीं। उन्होंने संकेत दिया की जल्द ही अनिरुद्ध और काव्य की बड़ी शादी होने वाली है। उन्होंने काव्य की तारीफ़ करते हुए अपनी होने वाली बहु को काबिल लीडर बताया। इसके साथ ही चाचा महेन्द्रन ने अनिरुद्ध की भी प्रशंसा की।
काव्य मारन कौन हैं ?
काव्य मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। काव्य सन टीवी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम करती हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन के तौर पर बेहद लोकप्रिय हैं। वे SA20 की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप और द हंड्रेड की सनराइजर्स लीड्स से भी जुड़ी हैं। उन्होंने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से पढ़ाई की और फिर यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से एमबीए किया।
अनिरुद्ध रविचंदर कौन हैं ?
अनिरुद्ध रविचंदर भारतीय सिनेमा के सबसे व्यस्त और सफल म्यूजिक कंपोज़र्स में गिने जाते हैं। जैलर, बीस्ट, कूली, देवरा जैसी बड़ी फिल्मों में उनका संगीत सुपरहिट रहा है। सन पिक्चर्स की कई प्रोजेक्ट्स से वे लगातार जुड़े रहे हैं।
काव्य और अनिरुद्ध की शादी को लेकर प्रतिक्रिया
नहीं। यह ध्यान देने वाली बात है कि न तो अनिरुद्ध और न ही काव्या मारन ने अब तक इन खबरों पर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है। दोनों अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर हमेशा से काफी प्राइवेट रहे हैं और मीडिया के सवालों से बचते रहे हैं। पहले भी इस तरह की शादी की खबरें आ चुकी हैं, जिन्हें अनिरुद्ध पहले खारिज कर चुके हैं।
जैसे ही यह खबर वायरल हुई, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। कई यूज़र्स दोनों को बधाई देने लगे तो कई लोग आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार करने की बात कह रहे हैं।
- Latest Hindi News: Glenn Phillips ने T20 World Cup final से पहले भारत की तारीफ में कही बड़ी बात, बोले- 3 टीमें….
- Subhadeep Ghosh बने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच
- Amanjot Kaur की दादी भगवंती का निधन, वर्ल्ड कप से पहले पड़ा था दिल का दौरा
- इंदौर में 2 ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़,आरोपी अकील खान गिरफ्तार
- Debut match में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर तोडा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

