आज 22 अप्रैल के दिन पूरा विश्व पृथ्वी दिवस मना रहा है। धरती पर रहने वाले तमाम जीव जंतुओं और पेड़ पौधों को बचाने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस यानि अर्थ डे मनाने की शुरूआत की गई। वर्ष 1970 में शुरू किए गए पृथ्वी दिवस का दुनिया के 192 देशों ने खुली बाहों से स्वागत किया था।

जानिए कब से मनाया जा रहा है पृथ्वी दिवस

आज 22 अप्रैल के दिन पूरा विश्व पृथ्वी दिवस मना रहा है। धरती पर रहने वाले तमाम जीव जंतुओं और पेड़ पौधों को बचाने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस यानि अर्थ डे मनाने की शुरूआत की गई। वर्ष 1970 में शुरू किए गए पृथ्वी दिवस का दुनिया के 192 देशों ने खुली बाहों से स्वागत किया था।

आज पूरी दुनिया में पृथ्वी को उसके हिस्से का अधिकार देने के लिए और जीव-जंतुओं की सुरक्षा करने के लिए सभी देश दृढ़ संकल्प हैं। 22 अप्रैल के दिन पूरा संसार पृथ्वी दिवस मनाता है जबकि अमरीका इसी दिवस को वृक्ष दिवस भी मनाता है। इससे पहले विश्वभर में दो दिन 21 मार्च और 22 अप्रैल को दो दिन पृथ्वी दिवस मनाया जाता था। 22 अप्रैल 1970 पहला पृथ्वी दिवस मनाया जाना तय हुआ। जबकि 21 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस को संयुक्त राष्ट्र का समर्थन मिला हुआ है। इस को वैज्ञानिक और पर्यावरण की दृष्टि से मनाया जाता है। इसको उतरी गोलार्ध में बसंत और द‌क्षिणी गोलार्ध में पतझड़ के रूप में मनाया जाता है।

22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाए जाने के पीछे अमरीकी सीनेटर ‘गेलार्ड नेल्शन’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सीनेटर गेलार्ड नेल्सन पर्यावरण को लेकर बहुत चिंतित रहते थे। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने यह मुहीम शुरू की थी।आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर गूगल ने भी डूडल बनाकर दुनियां को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया है।

Comments are closed.

Scroll to Top