Lady Barot उर्फ़ Riena Barot एक भारतीय मॉडल, इंटरनेशनल DJ और वकील हैं। वे मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक में डीजे के रूप में जानी जाती हैं।
Lady Barot के नाम से फेमस रीना बरोट मुंबई की रहने वाली हैं। वे वर्तमान में भारत और दुबई में रहती हैं। जहाँ वे मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लॉ की प्रैक्टिस करती हैं।
Lady Barot का जन्म
लेडी बरोट के नाम से मशहूर रीना बरोट का जन्म मुंबई में हुआ। उन्हें डीजे करियर में दो साल हो गए हैं। वे बरोट कम्युनिटी से ताल्लुक रखती हैं। जो सांस्कृतिक रूप से संगीत से जुडी हुई हैं। उनके पिता हारमोनियम बजाते थे। वे धार्मिक पूजा में म्यूजिक देते थे। बरोट परिवार मध्यम श्रेणी से ताल्लुक रखता है।
Lady Barot की शिक्षा
लेडी बरोट उर्फ़ रीना बरोट ने LLB, LLM और BCom की डिग्री हासिल की है। वे पढ़ाई में अच्छी थीं। उन्होंने कानून की पढ़ाई तो की लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं आई। उन्होंने इसमें मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लॉ किया।
रीना बरोट का परिवार
उनके परिवार में पिता का बहुत प्रभाव रहा। पिता ने ही लेडी बरोट को कानून की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। पिता का बिजनेस कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित हुआ। रीना के भाई बहन के बारे में ज्यादा डिटेल उपलब्ध नहीं है। लेडी बरोट अविवाहित हैं। उनके कोई बच्चे नहीं हैं। वे खुद को “लवर” कहती हैं लेकिन उनके बॉयफ्रेंड या रिलेशनशिप के बारे में पब्लिक डोमेन में जानकारी सार्वजनिक नहीं है।
लेडी बरोट का करियर
Riena Barot ने कॉलेज टाइम से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। बाद में आल इंडिया मॉडल फेस्टिवल में जीतीं। वे किंगफिशर सुपरमॉडल के टॉप 5 में रहीं। उन्होंने लगभग 10 साल तक इंटरनेशनल मॉडलिंग की। उन्होंने यूएस,हंगरी, बाली, वियना और बेलग्रेड में मॉडलिंग की। लेडी बरोट ने टॉप डिजाइनर्स के साथ काम किया। वे टॉप गियर मैगजीन में भी फीचर हुई। लेडी बरोट ने रैपर रागा और करण खन्ना आदि के साथ काम किया।
Lady Barot का डीजे करियर हाइलाइट्स
- सनबर्न फेस्टिवल 2024 में स्टेज शो किया।
- उन्होंने सोनी स्पोर्ट्स पर ” आल स्टार टेनिस बॉल क्रिकेट लीग” में पहले भी परफॉर्म किया और आज शाम को फिर कर रही हैं।
- लेडी बरोट ने Artbat, Lilli Palmer, Argy, Maisano, Novak, Hozo, Da Capo, Stylo, Edward Maya जैसे अंतराष्ट्रीय कलाकारों से साथ परफॉर्म किया है।
- वे वकील के रूप में फाल्कन लीगल और टॉप गियर इंडिया के लिए लीगल पार्टनर हैं।
लेडी बरोट के गाने
Lady Baro मुख्य रूप से DJ हैं। वे ओरिजिनल सांग्स कम गाती हैं। लेडी बरोट सेट्स में मिक्स करती हैं। जल्द ही वे कुछ ट्रैक्स रिलीज करने वाली हैं। उनका कोई खास हिट सांग नहीं है। लेडी बरोट परफॉर्मेंस के लिए फेमस हैं।
लेडी बरोट की टोटल नेट वर्थ
लेडी बरोट उर्फ़ Riena Barot की टोटल नेट वर्थ के बारे में सटीक जानकरी उपलब्ध नहीं है। रीना बरोट एक सफल इंटरनेशनल डीजे, मॉडल और वकील हैं। उनकी इनकम अच्छी है लेकिन कोई आधिकारिक फिगर नहीं मिला।
लेडी बरोट का इंस्टाग्राम अकाउंट
ये सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम हैंडल @lady_barot है। उनके 131k इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हैं। जहां वे अपनी लाइफ स्टाइल और डीजे/ डांस परफॉर्मेंस के वीडियो और चित्र साझा करती रहती हैं।
- ये भी पढ़ें :Aahana Kumra Details: आहना कुमरा, जन्म, परिवार और नेट वर्थ समेत विस्तृत विवरण
- Rupali Jagga गाने, जन्म, शिक्षा और करियर समेत विस्तृत जानकारी
- Dimpal Singh biography: भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह का विस्तृत जीवन परिचय
- Sonia Bansal ने लाल साड़ी और बिकिनी में ढाया कहर, फैंस के छूटे पसीने,देखें फोटोज





