Site icon 4PILLAR

जानिए, मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी के बारे में क्या कहा

PSX 20230307 143702

जानिए, मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी के बारे में क्या कहा

हाल ही में एक चैट शो में मलाइका अरोड़ा ने अपने जीवन, काम और प्यार के बारे में खुलकर बोला है। एक बार फिर ‘छैंया-छैंया’ गर्ल ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी की अफवाहों का खंडन किया है।

अगर बॉलीवुड में कोई एक कपल है जिसके रिश्ते और शादी की अफवाहें लगातार आ रही हैं, तो वह मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) और अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) हैं। जबकि एक बार फिर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी की अफवाहों का खंडन किया है।

मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) और अर्जुन कपूर ने न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान अपने रिश्ते के बारे में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जगजाहिर किया था। अमेरिका में अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की थी और दोनों ने इस तस्वीरों पर रोमांटिक कमेंट भी किए थे। इन्ही तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने प्यार की खुल कर इजहार किया था।


टाइम्स नाउ टीवी चैनल के साथ हाल ही में एक बातचीत में, मलाइका ने स्पष्ट किया कि बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) के साथ जल्द ही शादी नहीं कर रही हैं। हालांकि इस दौरान वह मन ही मन में खुश नजर आ रही थी।

बातचीत के दौरान मलाइका ने कहा ‘सेलिब्रिटी’ होने के नाते ऐसे करना पड़ता है। इस तरह की अफवाहों से घबराना नहीं होता है। मलाइका अरोड़ा को अक्सर मुंबई में अर्जुन के साथ घूमते हुए देखा जाता है और प्रशंसक उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं। एक बार फिर शादी की अफवाहों पर बात करते हुए, मलाइका ने कहा, “जैसा हमने कहा है, कार्ड पर कोई शादी नहीं हुई है।”

Exit mobile version