जानिए क्यों मनाया जाता है बैसाखी का पर्व

भारत को त्योहारों का देश भी कहा जाता है। यहां हर मौसम में कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। अनेकता में एकता हमारे देश की पहचान है। यहां सभी धर्मों के त्योहारों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

बैसाखी का पर्व हर साल 13 अप्रैल को मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इस त्योहार का जश्न थोड़ा फीका पड़ गया है। लॉकडाउन के चलते बैसाखी के सभी कार्यक्रम रद्द किए जा चुके हैं। लोग फिर भी सामाजिक दुरी का पालन करते हुए इस त्योहार को अपने घरों में मना रहे हैं।

विभिन्न राज्यों में बैसाखी को अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। 

बैसाखी का त्योहार खेती-बाड़ी से संबंधित है। उत्तर भारत के अलावा इस पर्व को देश के बाकी राज्यों में भी अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। केरल में इस त्योहार को विशु कहा जाता है। असम में बैसाखी को बिहू के नाम से मनाया जाता है। जबकि पश्चिम बंगाल में इस त्योहार को पोइला कहा जाता है।

हरियाणा और पंजाब में बैसाखी का महत्व

बैसाखी के त्योहार को पुरे उत्तर भारत में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन हरियाणा और पंजाब में इस त्योहार की छटा कुछ अलग ही होती है। इस दिन यहां के लोग ढोल नगाड़ों के साथ भांगड़ा के साथ इस पर्व को मनाते हैं। भजन कीर्तन होते हैं। गुरुद्वारों को सजाया जाता है। इस दिन घरों में अच्छे पकवान बनाए जाते हैं। लोग नए कपड़े पहनकर इस पर्व को मनाते हैं।

खालसा पंथ

वर्ष 1699 में सिखों के गुरु गोबिंद सिंह ने आनंदपुर साहब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसी दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9025 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “जानिए क्यों मनाया जाता है बैसाखी का पर्व

  • Pingback: पृथ्वी दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर गूगल ने बनाया डूडल · www.4Pillar.news

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी