Kokilaben Ambani को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Kokilaben Ambani: कोकिलाबेनअंबानी को नाजुक हालत के बाद एयरलिफ्ट कर  मुंबई के डीएच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा अंबानी परिवार मुंबई पहुँच गया है।

Kokilaben Ambani की हालत नाजुक

धीरूभाई अंबानी की पत्नी और मुकेश अंबानी वअनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन की आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। 91 वर्षीय कोकिला बेन को  तुरंत इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई के डीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोकिलाबेन अंबानी का हेल्थ अपडेट

सूत्रों के अनुसार, उन्हें (Kokilaben Ambani) सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत के बाद फैमिली डॉक्टर को दिखाया गया। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर रिलांयस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कोकिलाबेन की हालत स्थिर है। उन्हें संबंधित उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनके हेल्थ पर नजर बनाए हुए है।

कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल

बता दें, हाल ही में कोकिलाबेन ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। इस जन्मदिन समारोह में पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ था। उनके नाम पर मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी  अस्पताल है। यह अस्पताल परोपकारी कार्यों के लिए जाना जाता है।

कोकिलाबेन की तबियत खराब होने से पूरा अंबानी परिवार चिंतित है। अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने कलीना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी है। वहीं, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी मां की तबियत से चिंतित नजर आ रहे हैं। रिलायंस समूह प्रमुख मुकेश अंबानी नीता अंबानी के साथ अस्पताल पहुँच गए हैं।

हालांकि अस्पताल ने अभी तक कोकिलाबेन के स्वास्थ्य को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। न ही अंबानी परिवार ने कोई आधिकारिक ब्यान दिया है। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने अंबानी परिवार को आश्वासन दिया है।

कोकिलाबेन और धीरूभाई अंबानी की शादी

कोकिलाबेन और धीरूभाई अंबानी की 1955 में शादी हुई थी। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बड़े बेटे का नाम मुकेश अंबानी और छोटे बेटे का नाम अनिल अंबानी हैं। नीना कोठरी और दीप्ति सतगांवकर, बेटियों के नाम हैं।

मुकेश अंबानी के साथ रहती हैं Kokilaben Ambani

कोकिलाबेन अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी और परिवार के साथ मुंबई स्थित एंटीलिया बंगले में रहती हैं। वह इसी साल फरवरी महीने में अपने परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ मेले में दर्शन करने गई थीं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top