Mudit Dani कौन हैं, जिनकी शादी में बनठन कर पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी

Mudit Dani: हाल ही में रिलायंस समूह प्रमुख मुकेश अंबानी, Nita Ambani और उनके परिवार ने एक शादी समारोह में  हिस्सा लिया। अंबानी परिवार मुदित दानी नाम की सख्शियत की शादी में पहुंचा पहुंचा, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आइये जानते हैं, अंबानी परिवार और खुद दूल्हा मुदित दानी क्यों चर्चा में हैं।

Mudit Dani कौन हैं ?

सबसे पहले जिस दूल्हे की शादी में अंबानी परिवार ने शिरकत की है, उनके बारे में जान लीजिए। Mudit Dani एक बिजनेमैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन उन्होंने व्यापार को अपना करियर न चुनकर खेल की दुनिया में किस्मत आजमाई।

मुदित दानी भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, जो अपने व्यावसायिक परिवार की पृष्ठभूमि के बावजूद भी अपने खेल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में ही मुंबई में एक लोकल टूर्नामेंट में मेडल जीता था। जिसके बाद उन्होंने टेबल टेनिस को अपना करियर चुना।मुदित ने कठिन मेहनत के बाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उनकी कहानी प्रेरणादायक है क्योंकि उन्होंने अपने पारंपरिक बिजनेस बैकग्राउंड को छोड़कर टेबल टेनिस में अपनी पहचान बनाई।

मुदित दानी की शादी में शामिल हुआ अंबानी परिवार

मुदित दानी (Mudit Dani) की शादी मुंबई में हुई। जिसमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, राधिका मर्चेंट और बेटी वेद सहित अंबानी परिवार ने हिस्सा लिया।

शादी में अंबानी परिवार ने बिखेरा जलवा

मुदित की शादी में अंबानी परिवार चर्चा का विषय रहा, खासतौर पर लोगों की नजरें अंबानी परिवार के पहनावे पर टिकी रही। आइए जानते हैं, दानी की शादी में मुकेश अंबानी Nita Ambani समेत पुरे परिवार ने क्या क्या पहना था।

  • मुकेश अंबानी: दानी की शादी में Mukesh Ambani ने क्लासिक नेवी ब्लू शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने सेक्विन से सजे हाफ नेहरू जैकेट से जोड़ा।
  • नीता अंबानी: नीता अंबानी ने जीवंत नारंगी रंग की साडी पहनी, जिसमें पारंपरिक बंधानी प्रिंट और हैवी गोल्डन कलर बॉर्डर था। उन्होंने इसे बैकलेस ब्लाउज के साथ जोड़ा। उन्होंने गलेमें मोतियों का हार पहना हुआ था और मेकअप शॉफ्ट था। नीता ने बालों का साइड पार्टेड बन बनाया हुआ था।
  • राधिका मर्चेंट ने बेज कलर का क्रॉप्ड ब्लाउज पहना। जिसमें सेक्विन जटल कढ़ाई थी। उन्होंने इसे मैचिंग प्लाज़ो पेंट के साथ जोड़ा। राधिका ने के पन्ना चौकर नेकलेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। कुल मिलकर उन्होंने आधुनिक और पारंपरिक शैली अपनाई।
  • अनंत अंबानी ने नीले रंग कुर्ता पहना।  उन्होंने हाफ जैकेट पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया।

मुंबई में हुई इस शादी में अंबानी परिवार ने अपने शाही और पारंपरिक परिधानों से सबका ध्यान आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर इस आयोजन की तस्वीरेंऔर वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें परिवार अंबानी की भव्यता और फैशन सेंस की झलक मिलती है।

ये भी पढ़ें: चाची ने भतीजे संग रचाई शादी, जानें पूरा मामला

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top