हार्दिक पंड्या के भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या पिता बन गए है। क्रुणाल ने वाइफ पंखुड़ी शर्मा और बेटे संग खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए ये खुशखबरी दी है। 

क्रुणाल पंड्या और पंखुड़ी शर्मा बने माता-पिता, जानिए क्या रखा है बेटे का नाम 

हार्दिक पंड्या के भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या पिता बन गए है। क्रुणाल ने वाइफ पंखुड़ी शर्मा और बेटे संग खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए ये खुशखबरी दी है।

टीम इंडिया के आलराउंडर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) और पंखुड़ी शर्मा के घर एक नन्हा मेहमान आया है। क्रुणाल एक बेटे के पिता बने है जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। क्रिकेटर ने अपनी वाइफ पंखुड़ी और बेटे संग दो तस्वीरें साझा की है। पहली तस्वीर में वे अपने बेटे को निहारते नजर आ रहे है वहीं दूसरी तस्वीर में वे उसे चूमते हुए नजर आ रहे है।

यह भी पढ़े: हार्दिक पंड्या ने पत्नी नतासा और भाई-भाभी के साथ किया जबदस्त डांस,देखें वीडियो

बेटे का रखा है ये नाम

क्रुणाल ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘कवीर क्रुणाल पंड्या।’ यानि क्रुणाल ने अपने बेटे का नाम कवीर रखा है। क्रुणाल के पिता बनने की खबर सामने आते ही बधाइयों का तांता लग गया है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

बता दे कि क्रुणाल पंड्या और मॉडल पंखुड़ी शर्मा साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे था। ऐसे में दोनों अपनी शादी के करीब 5 साल बाद पेरेंट्स बने है।

यह भी पढ़े: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने उड़ाया मंगेतर नतासा की हिंदी का मजाक, देखें वीडियो

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top