थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा हो रहा है। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे नए आर्मी चीफ होंगे। जानिए कौन हैं एलजी मनोज पांडे ?
एलजी मनोज पांडे का नया थलसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की जगह लेंगे जो इसी महींने 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। नेशनल डिफेंस अकादमी के पूर्व छात्र रहे मनोज पांडे को 1982 में कोर ऑफ़ इंजीनियर्स में कमीशन मिला था। अपने 39 वर्ष के करियर में उन्होंने विभिन्न अभियानों की कमांड संभाली है। वह आतंकवाद विरोधी अभियानों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
जनरल पांडे जम्मू कश्मीर के संवेदनशील इलाके पल्ल्ववाला सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान 117 इंजीनियर रेजीमेंट के चीफ रह चुके हैं। वह पश्चिम लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाके में एक माउंटेंट डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं। एलजी पांडे संयुक्त राष्ट्र के कईं अभियानों में अपना योगदान दे चुके हैं। वह 2020-21 में अंडमान एवं निकोबार के कमान के कमांडर इन चीफ भी रह चुके हैं।
अपने 39 साल की सेना की सेवा में उन्होंने विभिन्न अभियानों में अपना अहम योगदान दिया है। वह पश्चिमी इंजीनियर कोर की स्ट्राइक ब्रिगेड में अपनी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह पश्चिमी और पूर्वी लद्दाख में अपनी अहम सेवाएं दे चुके हैं।
वह ब्रिटेन के कैंबरले के स्टाफ कॉलेज से ग्रेजुएट कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होने हायर कमांड और नेशनल डिफेंस कॉलेज के कोर्स पुरे किए हैं। उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल , अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से बड़े सैन्य सम्मानों से से सम्मानित किया जा जा चूका है।
प्रातिक्रिया दे