लेफ्टिनेंट कर्नल आरती तिवारी और रोहिना वर्गीस को भारतीय सेना में मिला स्थाई कमीशन

भारतीय सेना में स्थाई कमीशन पाने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल आरती तिवारी और रोहिना वर्गीस दो पहली महिला अधिकारी बनीं। इससे पहले महिलाओं को सेना में शार्ट सर्विस कमीशन मिलता था।जिसकी अवधि 5 साल की होती थी।

सर्वोच्च न्यायालय में एक लंबी क़ानूनी प्रक्रिया के बाद आखिकार भारतीय सेना में महिला अधिकारीयों को स्थाई कमीशन मिल गया।इससे पहले सेना में एसएससी यानि शार्ट सर्विस कमीशन के तहत महिला अधिकारी भर्ती होती थी।जिनकी सेना में सेवा का समय 5 वर्ष होता था। हालांकि,सेना की आर्मी मेडिकल कोर में महिला अधिकारीयों को पहले ही स्थाई कमीशन मिलता आ रहा है। वह सेना में बतौर डॉक्टर तैनात की जाती रही हैं।

” मुझे बहुत ख़ुशी है कि हमें स्थाई कमीशन प्रदान किया गया है और इस पर गर्व करना मायने रखता है।मैं सभी की शुक्रगुजार हूं।मानसिकता बदल गई है और यह जारी है।मुझे उम्मीद है कि यह आगे भी चलेगा।क्योंकि यह एक सतत प्रक्रिया है।: लेफ्टिनेंट कर्नल आरती तिवारी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा।

“हमने काफी चुनौतियों का सामना किया और आखिकार स्वीकृति प्राप्त की है।हमारे वरिष्ठों सहित सभी लोगों के वर्षों प्रयास सफल रहे।हम बराबर हैं।हम समान प्रयासों और समान समर्पण के साथ काम करते हैं।मैं किसी से पीछे नहीं हूं।” लेफ्टिनेंट कर्नल रोहिना वर्गीस ने एएनआई से कहा।

बता दें,लेफ्टिनेंट कर्नल आरती तिवारी और रोहिना वर्गीस को भारतीय सेना स्थाई कमीशन मिलने के बाद जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में तैनात किया गया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9072 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन