मध्यप्रदेश के झबुआ जिले के देवीगढ़ में गांव वालों ने एक औरत को दूसरी जाति के युवक के साथ शादी करने पर शर्मनाक सजा दी है। 20 वर्षीय विवहिता को गांव वालों ने पति को कंधो पर उठाकर गांव का चक्कर लगाने की सजा दी है।
ये घटना मध्यप्रदेश के भोपाल से लगभग 340 किलोमीटर दूर झबुआ जिले के देवीगढ़ गांव की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है महिला अपने पति को कंधों पर उठाकर ले जा रही है। लोग चिल्ला रहे हैं। जब महिला थकान की वजह से रुकने की कोशिश करती है तो लोग आगे बढ़ने के लिए चिल्लाते हैं। मजबूर महीला आगे बढ़ती रहती है।
मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और संबंधित धाराओं क्र तहत केस दर्ज कर कर लिया गया है। झबुआ के पुलिस निरीक्षक विनीत जैन ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि झबुआ के देवीगढ़ में कुछ लोगों के समूह ने एक औरत का अनादर किया है। उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। बाकि लोगों की तलाश जारी है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More