मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की तबियत खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी माँ के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान मलाइका अपनी माँ को संभालते हुए दिखी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा की तबियत खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में मलाइका का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी माँ जॉयस अरोड़ा के साथ अस्पताल के बाहर नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपने पिता को मिलने पहुंची थी। हालाँकि अभी तक इस बारे में मलाइका अरोड़ा की तरफ से ऑफिसियली कुछ नहीं कहा गया है।
यह भी पढ़े: मलाइका अरोड़ा ने ट्रोलर्स को दिया मुँहतोड़ जवाब, कहा-‘मैं चाहे कुछ भी करूं लोग मेरे बारे में…’
दरअसल पैपराजी वायरल भयनी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका अपनी माँ के साथ हॉस्पिटल के बाहर नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी माँ का हाथ पकड़कर उन्हें संभालते हुई दिखी। इसके बाद दोनों अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से चली जाती है।
जानकारी के लिए बता दे कि मलाइका अरोड़ा के माता-पिता का तलाक हो चूका है। मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे केवल 11 साल की थी जब उनके माता पिता का तलाक हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी छोटी बहन अमृता उस समय केवल 6 साल की थी। तलाक के बाद मलाइका और अमृता अपनी माँ के साथ रहती थी।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More