Manika Vishwakarma ने Miss Universe India 2025 का खिताब जीत लिया है। मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025
मनिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया। उन्होंने यह खिताब राजस्थान के जयपुर में आयोजित समारोह में हासिल किया। उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विजेता रिया सिंघा (Miss Universe India 2024 Rhea Singha) ने अपने हाथों से ताज पहनाया। Manika Vishwakarma इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कौन हैं मनिका विश्वकर्मा, जिन्हे पहनाया गया ताज
मनिका विश्वकर्मा का जन्म और पालन-पौषण राजस्थान के गंगानगर में हुआ। उन्होंने इस सौंदर्य प्रतियोगिता की यात्रा को एक प्रेरणादायक कहानी के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ साहस का परिचय देते हुए ये खिताब जीता।
मनिका ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों, परिवार वालों और दोस्तों को दिया है। उन्होंने कहा,” यह अध्भुत अहसास है। मेरी यात्रा शानदार रही। मेरे मेंटर्स, माता-पिता, परिवार वालों और दोस्तों को साथ देने के लिए धन्यवाद। मेरा लक्ष्य मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधत्व करना है। ”
22 वर्षीय मनिका ने अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक संघर्ष नहीं बल्कि एक यात्रा थी। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में अपनी तैयारी की थी।
मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता
Miss Universe India 2025 प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान के जयपुर में हुआ। जहां मनिका ने अपनी खूबसूरती, बुद्धिमता, आत्मविश्वास और मंच पर शानदार प्रस्तुति के आधार पर यह ताज अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। विजेता का फैसला रैंप वॉक, आत्मविश्वास का परिचय और निर्णायक प्रश्नोत्तर राउंड के आधार पर हुआ।
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मनिका
Manika Vishwakarma इस साल 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड के नोथाबुरी के इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल, पैक कैट में आयोजित होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। थाईलैंड में यह प्रतियोगिता चौथी बार आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में विश्वभर के 125 देशों के प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में वर्तमान मिस यूनिवर्स, डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेवलिंग अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी।
- ये भी पढ़ें: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की मुस्कान पर फ़िदा हुए फैंस, न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्टाइलिश अंदाज में आई नजर
भारत का मिस यूनिवर्स इतिहास
- सुष्मिता सेन: 1994 में पहली भारतीय महिला, जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
- लारा दत्ता ( 2000): भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स
- हरनाज कौर संधू ( 2021): दो दशक बाद भारत को खिताब दिलाने वाली तीसरी भारतीय महिला।
मनिका विश्वकर्मा अब इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। मनिका की जीत से न केवल राजस्थान बल्कि पूरा देश गौरवान्वित है।