Satya Nadella की सैलरी जानकर चौंक जाएंगे आप

Satya Nadella: Microsoft के सीईओ सत्य नडेला की सैलरी जानकर चौंक जाएंगे आप

Satya Nadella: Microsoft का CEO बनने के बाद Satya Nadella को 84M डॉलर की salary दी गई थी। 2024 में सत्य नडेला के वेतन में भारी वृद्धि हुई है।

Satya Nadella भारतीय मूल के हैं। वह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ हैं। नडेला को अब वेतन में रूप में 79.1 मिलियन डॉलर यानि 670 करोड़ रुपए मिलेंगे। उनकी पिछले साल की सैलरी के मुकाबले इस बार 66 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। 2014 के बाद यह  पहला मौका है जब सत्य नडेला को इतना ज्यादा वेतन दिया जा रहा है। 2014 में उनको 84 मिलियन डॉलर दिए गए थे।

Satya Nadella की सैलरी

रेग्युलेटरी फाइलिंग के जरिए सत्य नडेला के वेतन में बढ़ोत्तरी की जानकारी दी गई। उनकी सैलरी में परफॉर्मेंस बेस्ड स्टॉक अवॉर्ड का बड़ा हिस्सा शामिल है। जिसकी वैल्यू 71.2 मिलियन डॉलर है। गत वर्ष उन्हें परफॉर्मेंस बेस्ड स्टॉक अवॉर्ड के तौर पर 39 मिलियन डॉलर दिए गए थे। जिसके बाद उन्हें 48.5 मिलियन डॉलर का कुल वेतन दिया गया था।

Satya Nadella की कंपनी Microsoft के शेयर

इस वर्ष माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 29 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला। गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट का मार्किट कैप 3.6ट्रिलीयन डॉलर तक पहुंच गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में कंपनी के निवेश के चलते रेवेन्यू में वृद्धि हुई।

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने दिया इस्तीफ़ा

Microsoft, Satya Nadella की 2023 सैलरी

सत्य नडेला को 2024 में मिलने वाली टोटल सैलरी में 2.5 मिलियन डॉलर का हिस्सा है। पिछले वर्ष भी उनको इतना ही हिस्सा मिला था। सीईओ ने कैश बोनस को घटाने की मांग की थी। जिसको माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने स्वीकार कर लिया।

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में आलिया भट्ट, सत्य नडेला और साक्षी मलिक समेत इन भारतीयों के नाम शामिल

Satya Nadella ने बोनस मना किया

अगर सत्य नडेला कैश बोनस को कम करने की अपील नहीं करते तो उनको वेतन के तौर पर और भी ज्यादा रकम मिलती। 2022 में उन्हें 10 मिलियन डॉलर का बोनस मिला था। जो 2023 में घटकर 6.4 और 2024 में 5.2 मिलियन डॉलर हो गया।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *