Site icon www.4Pillar.news

मीका सिंह बने प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक  

मीका सिंह बने प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

सिंगर मीका सिंह ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय सिंगर है। इसके साथ ही उन्होंने 7 बोट्स और 10 घोड़े भी खरीदे है।

बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है। हाल ही में ‘स्वयंवर: मिक्का दी वोट्टी’ के बाद वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल एक तरफ जहां अन्य सेलिब्रिटीज महंगी गाड़ी, बंगले आदि खरीदते है, वहीं मीका सिंह ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय सिंगर बन गए है।

मीका ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड

सिंगर ने एक वीडियो साझा करते हुए अपने आइलैंड की झलक दिखाई है। इस वीडियो में मीका एक लेक में बोट चलाते हुए नजर आ रहे है। इस बोट पर MS यानि Mika Sing भी लिखा हुआ है। इस आइलैंड के साथ उन्होंने 7 बोट्स और 10 घोड़े भी खरीदे हैं। मीका सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब  वायरल हो  रहा है।

मीका सिंह ने जो वीडियो री शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है- ‘पॉप सिंगर मीका सिंह अपने लिटिल पैराडाइस में शानदार समय व्यतीत करते हुए। 7 बोट्स, 10 घोड़े और एक लेक के साथ अपना खुद का प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर। इसलिए आपको रियल किंग कहा जाता है।’

मीका सिंह के करियर के बारे में

बता दे कि मीका सिंह ने केवल 8 साल की उम्र से ही गाना सीखना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कंई संगीत वाद्ययंत्र जैसे तबला, हारमोनियम और गिटार बजाना सीखा। फिल्मों में गाने से पहले मीका सिंह कीर्तन में गाया करते थे लेकिन साल 1998 में आए उनके गाने ‘सावन में लग गई आग’ ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

Exit mobile version