4pillar.news

Mohammed Shami ने परिवार के साथ मनाया अर्जुन अवॉर्ड का जश्न, लिखा भावुक नोट

जनवरी 11, 2024 | by pillar

Mohammed Shami celebrated Arjun Award with family

Mohammed Shami को मंलगवार के दिन Arjun Award से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी गेंदबाजी के दम पर धमाल मचाया था। उन्होंने विश्व कप 2023 में 24 विकेट लिए थे।

Mohammed Shami को अर्जुन अवॉर्ड

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को क्रिकेट में उनकी शानदार उपलब्धियों के चलते अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। मंगलवार के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। अब शमी ने अर्जुन अवार्ड का जश्न अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया।

मोहम्मद शमी ने बुधवार को अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने अपनी क्रिकेट की यात्रा में मदद करने के लिए परिवार,फैंस और दोस्तों को धन्यवाद कहा।

Video: नैनीताल में पहाड़ी से नीचे गिरी कार, देवदूत बनकर पहुंचे मोहम्मद शमी ने बचाई शख्स की जान

Mohammed Shami की इंस्टा पोस्ट

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा,” इस पुरस्कार के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं वास्तव में आभारी हूं। यह पुरस्कार मुझे और भी अधिक उत्साह के साथ अपने जूनून को जारी रखने के लिए प्रेरित करता है। यह अवार्ड पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे सबसे अच्छे बचपन में से एक होने पर गर्व है क्योंकि पुरे ब्रह्मांड में मुझे सबसे अच्छे माता-पिता ने पाला है। मैं अपने सभी परिवार के सदस्यों, दोस्तों और फैंस को आपके प्यार,समर्थन और बलिदान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरा समर्थन और प्यार करते रहो। ”

आपको बता दे, मोहम्मद शमी अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले भारत के 58वे क्रिकेट खिलाडी हैं। इस लिस्ट में 12 महिला क्रिकेट खिलाडी भी शामिल हैं। मोहम्मद शमी से पहले साल 2021 में यह अवॉर्ड शिखर धवन को मिला था। साल 2022 में किसी भी क्रिकेट खिलाडी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित नहीं किया गया था। सबसे पहला अर्जुन अवार्ड पाने वाले क्रिकेटर अर्जुन दुरानी हैं। उन्हें 1961 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनके अलावा मंसूर अली खान पटौदी,विजय मांजरेकर चंदू बोर्डे और अजित वाडेकर सहित 58 क्रिकेट खिलाडियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED POSTS

View all

view all