Walnut के नित्य सेवन से BP और cholesterol जैसी कई बीमारियों कर नियंत्रण किया जा सकता है। सूखे मेवे में कई ऐसे पौषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।
Walnut में पाए जाने वाले पौषक तत्व
अखरोट में निम्नलिखित तत्व पाए जाते हैं।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड : यह दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
- अखरोट में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- फाइबर : यह तत्व पाचन में मदद करता है।
- एंटीऑक्सीडेंट : विटामिन ई, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
- विटामिन्स : जैसे कि B6, फोलेट, और विटामिन K। आदि।
- खनिज : जैसे कि मैंगनीज, तांबा, और मैग्नीशियम।
- फाइटोकेमिकल्स: जो स्वास्थ्य को कई तरीकों से समर्थन करते हैं।
सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट एड करने की योजना बना रहे हैं तो अखरोट को जरूर शामिल कर लें। क्योंकि यह एक सूखा मेवा ही नहीं है बल्कि रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसी कई बीमारियों पर कंट्रोल करने के लिए एक रामबाण औषधि भी है।
Walnut का बीपी कंट्रोल करने के लिए सेवन करें
अखरोट (Walnut) के नियमित सेवन से दिल से जुडी घातक बीमारियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। यह सूखा मेवा उच्च रक्तचाप और निम्न रक्तचाप को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित होता है। इसलिए अपने दिल को बीमारियों से बचाने के लिए अखरोट का सेवन शुरू कर दें।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए Walnut
अखरोट का नित्य सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना बंद हो जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए काफी मददगार होता है। इसके अलावा यह मेमोरी को भी बढ़ाता है। अखरोट के सेवन से भूलने की बीमारी से बचा जा सकता है।
Walnut का सेवन करने से नियंत्रित होती हैं ये बीमारियां
अपच, पेट की गैस, भूख न लगना और भूलने की बीमारी को दूर करने के लिए नियमित अखरोट का सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें , कोरोनावायरस से खुद को बचाने और शरीर में Immunity बढ़ाने के लिए इन चीजों का सेवन करें
अस्वीकरण : यह एक सलाह मात्र है। इस लेख का मकसद सिर्फ सेहत से जुडी बीमारियों को कंट्रोल करने की सलाह देना है। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।






