Categories: Cricket

MS Dhoni के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

MS case : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने दिवाकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था।

MS case: फ्रॉड केस में धोनी का पूर्व बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। दिवाकर को धोनी द्वारा दायर एक आपराधिक मामले के बाद कथित धोखाधड़ी के मामले गिरफ्तार किया गया है। दिवाकर को भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत गिरफ्तार किया गया है।

माही ने रांची कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी

धोनी ने अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रांची कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके निदेशक सौम्या दास और दिवाकर थे। राजस्थान के जयपुर में एक क्रिकेट अकादमी की स्थापना एमएस धोनी के नाम का अनधिकृत उपयोग करने के आरोप में मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Related Post

दिवाकर ने महेंद्र सिंह धोनी के नाम का गलत उपयोग किया

मिहिर दिवाकर की गिरफ्तारी उन आरोपों के जवाब में हुई कि उन्होंने अकादमी खोलने के लिए धोनी के साथ अपने जुड़ाव को कथिततौर पर गलत तरीके से प्रस्तुत किया। जबकि खुद धोनी ने अपने नाम के उपयोग के लिए प्राधिकरण वापस ले लिया था। यह मामला बैद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व को रेखांकित करता है। 15 अगस्त 2021 को एमएस धोनी द्वारा अरका  स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारों को रद्द करने के बावजूद, दिवाकर ने धोनी के नाम का उपयोग करके भारत और विदेशों में अकादमी का संचालन जारी रखा था।

15 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

MS case: दिवाकर ने एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी और एमएस धोनी स्पोर्ट्स अकादमी जैसी अकादमियों की फीस स्वीकार की। जिसमें कथिततौर पर लगभग 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई। दिवाकर को गौतम बुद्ध नगर से गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जयपुर ले जाया गया। यह गिरफ्तारी जयपुर के करणी विहार थाने में उनके खिलाफ दर्ज पिछली एफआईआर के बाद हुई।

मामले पर क्या बोली पुलिस

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने दिवाकर की गिरफ्तारी पर कहा,” दिवाकर के खिलाफ मामला जयपुर के गांधी पंथ क्षेत्र में धोनी के नाम पर एक क्रिकेट अकादमी की स्थापना से संबंधित फ्रॉड केस से जुड़ा हुआ है। धोनी के अपने नाम का प्राधिकरण वापस लेने के बावजूद दिवाकर ने अकादमी के लिए धन एकत्रित किया था। दिवाकर की गिरफ्तारी धोखाधड़ी के मामले में हुई है। उसने व्यक्तिगत लाभ लेने के लिए धोनी के नाम का दुरूपयोग किया है।”

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Share
Published by
pillar

Recent Posts

कंझावला केस: गांजा सप्लाई करती थी अंजलि की दोस्त निधि, 2020 में आगरा में हो चुकी है गिरफ्तार

Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More

2 hours ago

Khan Sir: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे खान सर ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो गए कपिल शर्मा

Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More

4 hours ago

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

6 hours ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

7 hours ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

20 hours ago