Hardik Pandya
Hardik Pandya से तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे संग सर्बिया चली गई थी। वहीं अब तलाक के बाद नताशा पहली बार मुंबई आई है। हाल ही में उन्होंने…
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और एक्ट्रेस/मॉडल नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने 18 जुलाई को अपने तलाक की घोषणा की थी। डिवोर्स की अनाउंसमेंट से दो दिन पहले ही नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ अपने देश सर्बिया वापिस लौट गई थी। वहीं अब तलाक के लगभग डेढ़ महीन बाद नताशा पहली बार वापिस मुंबई लौटी है। हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
दरअसल हाल ही में नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वे मुस्कुराते हुए पोज दे रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में वे अपनी गाड़ी में बैठे नजर आ रही है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए नताशा ने लिखा, ‘हेलो मुंबई।’ वहीं इन तस्वीरों में नताशा का बेटा अगस्त्य कहीं नजर नहीं आ रहा है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अकेले ही मुंबई आई है।
जानकारी के लिए बता दे कि नताशा स्टेनकोविक सर्बियाई डांसर और मॉडल है। वहीं 2012 में वे एक्टर बंनने के लिए सर्बिया से इंडिया आई थी। साल 2014 में उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ में हिस्सा लिया था। वहीं नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More