National Mathematics Day 2021: श्रीनिवास रामानुजन की याद में मनाया जाता है हर साल गणित दिवस, जानिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1987 को चेन्नई के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनकी याद में हर साल राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।

देश में हर साल 22 दिसंबर के दिन राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ था। वर्ष 2012 से भारत में इनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल साल 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने गणित के विषय में अहम योगदान दिया है।  चलिए जानते हैं उनके जीवन के बारे में कुछ खास बातें

श्रीनिवास रामानुजन का बायो

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1987 को चेन्नई के एक साधारण परिवार में हुआ था।  श्रीनिवास रामानुजन गणित के विषय को काफी पसंद करते थे और इसी विषय में वह पूरे अंक लाते थे। बताया जाता है कि अन्य विषयों में वह फेल हो जाते थे लेकिन गणित विषय में पूरे अंक प्राप्त करते थे। वह गणित पर ही केवल अपना पूरा ध्यान देते थे। मात्र 12 साल की उम्र में उन्होंने त्रिकोणमिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और कई थ्योरम का विकास भी किया।

रामानुजन को आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। जिसके बाद उन्हें अपनी आगे की शिक्षा के लिए लंदन जाना पड़ा था। वहां जाकर उन्होंने गणित में काफी योगदान दिया। रामानुजन को निरंतर अंशों के लिए माना जाता है। उन्होंने हाइपरमेट्रिक श्रृंखला, रीमैन श्रृंखला, जेटा फंक्शन और अंडकार विभिन्न अंग के कार्यात्मक समीकरणों पर काम किय।

33 साल की आयु में हुआ निधन

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का निधन महज 33 साल की उम्र में हो गया था। उनका निधन 26 1920 को हुआ था। रामानुजन टीबी की बीमारी से ग्रस्त थे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8931 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री