4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Games

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Neeraj Chopra gold medal: ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

Neeraj Chopra gold medal: नीरज ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

भारतीय जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने 88.17  मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता है।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैपियनशिप

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में हुई। पुरुष जैवलिन थ्रो का इवेंट 27 अगस्त को खेला गया। इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे। नदीम ने 87.82 मीटर दूर भाला फेंका है। इसी के साथ यह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत का पहला गोल्ड मेडल है।

नीरज चोपड़ा इस वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले साल 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। जबकि नीरज चोपड़ा ने ही 2022 में सिल्वर मेडल जीता था।

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बनेबता दें, पिछली विश्व एथलेटिक्स चैम्पयनशिप अमेरिका में खेली गई थी। इस चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर पदक जीता था। नीरज चोपड़ा 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई 2024 से लेकर 11 अगस्त 2024 तक खेले जाएंगे।

भारतीय सेना ने बधाई दी

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना ने ट्वीट कर बधाई दी है। भारतीय सेना ने अपने ट्वीट में लिखा,” नीरज चोपड़ा हमें आप पर गर्व है। भारतीय सेना बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में, पुरुष वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में 88.17 थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले सुबेदार नीरज चोपड़ा को बधाई देती है। ”

Published on: Aug 28, 2023 at 07:33

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *