Neeraj Chopra Himani Mor wedding reception: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी के बाद करनाल में भव्य wedding reception का आयोजन किया गया। कार्यक्रम करनाल के द ईडन होटल में हुआ। शादी के रिशेप्शन में दोपहर और शाम के दो इवेंट का आयोजन हुआ।
हिमानी मोर और नीरज चोपड़ा की शादी का रिसेप्शन : मुख्य झलकियां
दोपहर के कार्यक्रम में Neeraj Chopra ने काले रंग का कोट-पैंट पहना था। Himani Mor लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। दोनों ने हाथ में हाथ डालकर मेहमानों का स्वागत किया। शाम के ग्रैंड रिसेप्शन में नीरज क्रीम कलर की शेरवानी में और हिमानी ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। स्टेज पर उनकी वेडिंग शूट की तस्वीरें भी दिखाई गईं।
Neeraj Chopra Himani Mor wedding reception: सीएम सैनी ने दिया आशीर्वाद
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवदंपति को बुके और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद दिया। सीएम नायब सिंह सैनी भगवा पगड़ी पहनकर पहुंचे थे। सीएम सैनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नवदंपति की फोटो शेयर करते हुए लिखा,” आज करनाल में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एवं टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के विवाह स्वागत समरोह में शामिल होकर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं दीं। मैं महादेव से प्रार्थना करता हूँ कि आप दोनों का वैवाहिक जीवन प्रेम और सुख समृद्धि से परिपूर्ण हो। ”
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी का स्वागत समारोह
इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण और खेल जगत और राजनीति की कई अन्य हस्तियां शामिल हुई। नीरज और हिमानी की शादी के स्वागत समारोह में हरियाणा कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हुए। हुड्डा ने अपने एक्स अकाउंट पर दोनों की तस्वीरें शेयर की। 
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी
Neeraj Chopra Himani Mor की शादी जनवरी 2025 में हिमाचल प्रदेश में गुपचुप तरीके से हुई थी। जिसमें सिर्फ करीबी परिवारजन और दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद Neeraj Chopra Himani Mor ने 27 दिसंबर को दिल्ली में एक और भव्य रिसेप्शन प्लान किया गया है। जिसमें VVIP मेहमान शामिल होंगे।
Neeraj Chopra Himani Mor: नीरज चोपड़ा का करियर
नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत में हुआ। वे भारत के सबसे सफल एथलीटों में से एक हैं। वे पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। बचपन में मोटापे से जूझने वाले नीरज ने 13 साल की उम्र में पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में भाला फेंक देखकर इस खेल की शुरुआत की। आज वे ओलंपिक चैंपियन, विश्व चैंपियन और कई रिकॉर्ड धारक हैं। भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात नीरज ने भारत को एथलेटिक्स में नई ऊंचाइयां दी हैं।





