Politics

पाकिस्तान से आई नीता सोढा राजस्थान में लड़ेंगी पंचायत चुनाव

Neeta Sodha सरपंच

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी बीच आज से 18 साल पहले पाकिस्तान से भारत आई नीता सोढा राजस्थान के टोंक के नटवारा से पंचायत का चुनाव लड़ने जा रही हैं।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में दो तरह के प्रदर्शन चल रहे हैं। कुछ लोग इस कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनमें से मुख्य उदाहरण दिल्ली के शाहीन बाग़ का है। जहां पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से एक समुदाय की महिलाएं CAA को लेकर विरोध कर रही हैं। इस प्रदर्शन में खास बात यह है कि महिलाएं विरोध प्रदर्शन शांति पूर्वक कर रही है हैं। जिनके समर्थन में देश के अन्य समुदाय के लोग भी उनके साथ बैठे हैं।

दूसरी तरफ सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी घर घर जाकर लोगों को इस कानून के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। बीजेपी लोगों को बता रही है कि इस कानून से किसी की भी नागरिकता नहीं जाने वाली है। बल्कि बांग्लादेश अफगानिस्तान भूटान‌ जैसे पड़ोसी देशों से आए हुए बौद्ध ,पारसी और सिख समुदाय के लोगों को नियम और शतों के साथ नागरिकता दी जाएगी।

https://twitter.com/ANI/status/1217986106483867648

इसी बीच राजस्थान के टोंक से एक खबर आ रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, पाकिस्तान की एक अप्रवासी Neeta Sodha, जिन्हें हाल ही में भारतीय नागरिकता दी गई थी, वे नटवारा में पंचायत चुनाव लड़ रही हैं। नीता ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि मैं 18 साल पहले भारत आई थी लेकिन मुझे 4 महीने पहले ही राष्ट्रीयता दी गई थी। उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक यात्रा शुरू करने के लिए उनके ससुर ने उनको प्रेरित किया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *