प्रियंका चोपड़ा के देसी लुक पर फिदा हुए पति निक जोनास, तस्वीरें देख कही ये बात 

Priyanka Desi Look: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया आई हुई है। वहीं हाल ही में प्रियंका ने देसी लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसपर उनके पति निक जोनास ने…

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  इन दिनों अपनी बेटी मालती मैरी के साथ इंडिया आई हुई है। वहीं बीते दिन एक्ट्रेस बुल्गरी के एक इवेंट में शामिल हुई और इसके बाद वे उन्होंने ईशा अंबानी की होली पार्टी अटैंड की। इस पार्टी में एक्ट्रेस देसी लुक में नजर आई। पीसी ने इस दौरान इंडोवेस्टर्न साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने ऑफसोल्डर ब्लॉउज के साथ कैरी किया। प्रियंका का ये कातिलाना अंदाज देखकर उनके पति और सिंगर निक जोनास भी दिल हार बैठे। निक ने एक प्यारा सा कमेंट करते हुए अपनी वाइफ पर ढेर सारा प्यार लुटाया है।

Priyanka Desi Look: प्रियंका ने इंडोवेस्टर्न साड़ी में ढाया कहर

सामने आई तस्वीरों में प्रियंका को साड़ी में एक से बढ़कर एक पोज देते देखा जा सकता है। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी उनके साथ नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पीसी ने लिखा, “सबसे अच्छे लोगों के साथ रोमन होली मनाई। ईशा अंबानी और JC Babin एक अविश्वश्नीय सुंदर शाम के लिए थैंक्यू। Lucia Silvestri हमेशा आपके साथ बहुत मजा आता है। मेरे बुल्गरी परिवार को एक शानदार दिन और खूबसूरत शाम के लिए बधाई। मैं इसे हमेशा अपने दिल में रखूंगी।”

निक जोनास ने किया ये कमेंट

वहीं प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सामने आते ही हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है लेकिन जिस कमेंट ने हर किसी का ध्यान खिंचा- वो था पीसी के पति निक जोनास का कमेंट। निक ने अपनी लेडी लव की इन तस्वीरों पर प्यारा सा कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, “Dear God”  इसके अलावा निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी प्रियंका की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “Are You Kidding Me”  निक के इस कमेंट से साफ़ पता चलता है की उन्हें प्रियंका का ये लुक काफी पसंद आया।

Priyanka Chopra के देसी लुक पर फिदा हुए पति निक जोनास, तस्वीरें देख कही ये बात

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top