Site icon www.4Pillar.news

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 38 वर्ष की हो गई। देसी गर्ल के बर्थडे पर पति निक जोनस ने रोमांटिक अंदाज में विश किया।

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 38 वर्ष की हो गई। देसी गर्ल के बर्थडे पर पति निक जोनस ने रोमांटिक अंदाज में विश किया।

प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई 2020  को अपना 38वां जन्मदिन दिन मनाया। इस मौके पर फैंस और सेलेब्रिटीज ने देसी गर्ल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रियंका के बर्थडे पर पति,अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस ने खास और रोमांटिक अंदाज में हैप्पी बर्थडे की बधाई दी।

निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को अपनी गोद में बैठाकर बर्थडे विश किया। पॉप सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के लैप पर बैठी हुई नजर आ रही है।

पति निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पीसी की रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” मैं हमेशा तुम्हारी आंखों में देख सकता हूं। मुझे तुमसे प्यार है, मेरी जान। आप सबसे विचारशील, देखभाल करने वाले और अद्भुत व्यक्ति हैं जिनसे मैं कभी मिला हूं। मैं बहुत आभारी हूं कि हमने एक दूसरे को पाया। जन्मदिन मुबारक हो सुंदरी। ” प्रियंका चोपड़ा येलो कलर की ड्रेस में निक की गोद में बैठी हुई बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

वहीँ बॉलीवुड में धक- धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दी।

माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा ,” आप जब मेरे आसपास होती हो तो बहुत अच्छा लगता है। आपके जन्मदिन पर प्यार और शुभकामनाएं भेज रही हूं। आशा करती हूं कि आपका आने वाला साल मंगलमय हो। अपने सपनो का पीछा करने के लिए सभी को प्रेरित करती रहें। जन्मदिन की शुभकामनाएं। ”

ये भी पढ़ें : निक जोनस के साथ ये काम नहीं करना चाहती है प्रियंका चोपड़ा, इंटरव्यू में किया खुलासा

Exit mobile version