Site icon www.4Pillar.news

निक जोनस के साथ ये काम नहीं करना चाहती है प्रियंका चोपड़ा, इंटरव्यू में किया खुलासा

साल 2018 में अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इस पिंक' फिल्म ले जरिए बॉलीवुड में कमबैक किया है। हाल ही में एक चैट शो में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से जुड़ा एक खुलासा किया है।

साल 2018 में अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ‘द स्काई इस पिंक’ फिल्म ले जरिए बॉलीवुड में कमबैक किया है। हाल ही में एक चैट शो में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से जुड़ा एक खुलासा किया है।

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी बहुत फेमस है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच ज़बरदस्त प्यार है।दोनों एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते हैं। लेकिन एक ऐसा काम है जिसको प्रियंका चोपड़ा अपने लाइफ पार्टनर निक जोनस के साथ नहीं करना चाहती है।निक जोनस की उम्र को लेकर आलोचकों ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक,पति ने दिया करारा जवाब


हाल ही में एक चैट शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो निक जोनस के साथ प्रोफेशनली कोई भी गाना नहीं गाना चाहती हैं। संगीत की शौकीन प्रियंका चोपड़ा हालांकि कई बार निक जोनस के साथ गाना गुनगुनाती हुई दिखाई दी है। लेकिन फिर भी वो निक के साथ प्रोफेशनल तौर पर कोई गाना नहीं गाना चाहती।Cannes 2019 की पार्टी में दिखाई दिया निक प्रियंका का प्यार,वायरल तस्वीरें


प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उसे संगीत पसंद है।लेकिन इस क्षेत्र में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। इसलिए वो कभी भी निक जोनस के साथ गाना गाने की हिम्मत नहीं करेंगी। देसी गर्ल ने आगे बताया कि निक खुद गाने बनाते हैं। लिरिक्स लिखते हैं और उन्हें कंपोज भी करते हैं। प्रियंका ने आगे बताया कि निक सुबह उठकर उनके लिए पियानो के साथ गाना गाते हैं।

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Exit mobile version