मेघदूत और दामिनी ऐप बताएंगे, कब और कहां गिरेगी आसमानी बिजली और मौसम का हाल

Meghdoot Damini: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय उष्णकटिबंधीय संस्थान और मौसम विज्ञानं विभाग ने किसानों को मौसम की जानकारी के लिए मेघदूत ऐप और दामिनी ऐप लॉन्च की हैं। ये दोनों ऐप खेती संबंधी जानकारी भी किसानों को उपलब्ध कराएंगी।

Meghdoot Damini: अभी तक लोगों को मौसम की जानकारी मौसम विभाग की तरफ से दी जाती थी। मौसम विभाग सोशल मीडिया, टीवी चैनल और एसएमएस के जरिए आगामी मौसम की जानकारी देता आ रहा है। किसान मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अपनी खेती बाड़ी करते आ रहे हैं। अब मेघदूत और दामिनी ऐप के जरिए किसानों को आसमानी बिजली गिरने की पूर्व जानकारी मिलेगी।

भारत सरकार के तीन विभागों ने संयुक्त रूप से मेघदूत और दामिनी मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। इससे किसानो को बहुत लाभ मिलने वाला है। किसान मौसम की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

Meghdoot Damini ऐप  देगी ये जानकारियां

  • हवा की गति
  • तापमान
  • आर्द्रता
  • मौसम का पूर्व अनुमान
  • खेती की जानकारी

Damini ऐप

  • दामिनी एप के जरिए आसमानी बिजली गिरने की जानकारी पहले ही मिल जाएगी।
  •  यह वज्रपात की गति बताता है।
  • यह 40 किलोमीटर के दायरे में आसमानी बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देता है। दामिनी ऐप भारत की 15 भाषाओँ में जानकारी देती है।
  • इसके अलावा ये ऐप बारिश होने की जानकारी भी देती है।

ये दोनों ऐप मोबाइल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान पर हरियाणा सरकार देगी पैसे, जानिए क्या है योजना

बीकॉम वालों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यूपी बिजली विभाग में निकली अकाउंटेंट की वैकेंसी, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का ऐलान, अगर सरकार बनी तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ़्त और पुराने बिजली बिल होंगे माफ़ 

फैक्ट्री बंद होने के बावजूद भी हरियाणा के सिरसा में एक राइस मिल को मिला 90 करोड़ रूपये से अधिक का बिजली बिल

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top