Nupur Sanon Stebin Ben marriage: कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीती रिवाजों से शादी कर ली है।
Nupur Sanon Stebin Ben marriage news
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन संग शादी कर ली है। दोनों ने क्रिश्चियन रीती रिवाजों के साथ शादी की है। शादी उदयपुर में हुई है। स्टेबिन बेन एक पॉपुलर प्ले बैक सिंगर हैं। इस शादी में परिवार वालों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया।
Nupur Sanon Stebin Ben की शादी की जानकारी
- नूपुर और स्टेबिन की शादी का स्थान : राजस्थान का उदयपुर
- आज 11 जनवरी को हिंदू रीती रिवाज के साथ फेरे होंगे। बाद में मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का प्लान है।
नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी कैसे हुई ?
क्रिश्चियन वेडिंग में नूपुर ने खूबसूरत व्हाइट लेस गाउन पहना। जबकि स्टेबिन एगशेल क्रीम टक्सीडो में दिखे। दोनों ने रोमांटिक किस शेयर किया ,केक काटा और शैंपेन खोला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में पहुंचे ये खास मेहमान
बहन कृति सेनन (जो काफी इमोशनल दिखीं), माता-पिता, कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया, मौनी रॉय, दिशा पाटनी, फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजन, डायरेक्टर अमर कौशिक आदि शामिल हुए। कई सेलेब्स ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ग्लिंप्स शेयर किए।
नूपुर सेनन की प्री-वेडिंग
हल्दी और संगीत में कृति और नूपुर ने खूब डांस किया। उन्होंने लॉलीपॉप लागेलू, सजनाजी वारी वारी जैसे गानों पर डांस किया। यह सब काफी बोल्ड और एनर्जेटिक रहा था।
दोनों की रिलेशनशिप कब शुरू हुई
नूपुर और स्टेबिन का रिश्ता करीब 5 साल पुराना है। रिलेशनशिप 2021 के आसपास शुरू होने की बात कही जा रही है, लेकिन पब्लिक में 2023 से रूमर्स तेज हुए। दोनों की मुलाकात इंडस्ट्री इवेंट्स और म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स के जरिए हुई। दोनों को संगीत से बहुत लगाव है। जिसने उन्हें पहले अच्छे दोस्त बनाया और फिर रोमांस में बदला।
रिलेशनशिप की खबर
दोनों ने अपने रिलेशन को लंबे समय तक प्राइवेट रखा। 2023 से पापराज्जी ने उन्हें फैमिली फंक्शन्स, क्रिसमस सेलिब्रेशन आदि में साथ देखा, लेकिन दोनों ने कभी कन्फर्म नहीं किया। स्टेबिन ने एक इंटरव्यू में नूपुर को “dear friend” कहा था। 3 जनवरी 2026 को स्टेबिन ने यॉट पर घुटने के बल बैठकर नूपुर को प्रपोज किया। नूपुर ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत फोटोज शेयर किए (डायमंड रिंग के साथ), जिसका कैप्शन था – “In a world full of maybes, I found the easiest YES I’ve ever had to say.” कृति ने भी इमोशनल कमेंट किया।
- ये भी पढ़ें :Nushrat Bharucha के Mahakal Darshan पर मचा बवाल, मौलाना ने जारी किया फतवा
- Khushi Mukherjee ने Suryakumar Yadav को लेकर किया सनसनीखेज दावा
- Toxic: Huma Qureshi की टॉक्सिक फिल्म कब रिलीज होगी
- Thalapathy Vijay ने अभिनय से लिया संन्यास, अब करेंगे ये काम
- AP Dhillon ने Tara Sutaria को लाइव कॉन्सर्ट में किया Kiss, खड़े देखते रह गए बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया





