पार्क में छोटे बच्चों की तरह मस्ती करते नजर आई अनुष्का शर्मा, वीडियो देख फैंस बोले, ‘सो क्यूट’ 

अनुष्का शर्मा हाल ही में अपनी बेटी वामिका के साथ ‘प्ले डेट’ पर गई थी। वीडियो में वामिका से ज्यादा अनुष्का मस्ती करते हुए नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। अनुष्का हाल ही में अपनी बेटी वामिका के साथ पार्क में मस्ती करने पहुंची थी। एक्ट्रेस ने इस दौरान का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वामिका से ज्यादा अनुष्का मस्ती करते हुए नजर आ रही है।

अनुष्का और वामिका की प्ले डेट

अनुष्का ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का बिलकुल छोटे बच्चों की तरह झूले पर एन्जॉय करते हुए नजर आ रही है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी लिटिल गर्ल के साथ प्ले डेट पर गई थी और साफ तौर पर मैं ही ज्यादा मस्ती कर रही थी।’

फैंस का रिएक्शन

अनुष्का शर्मा के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है। एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, ‘छोटी बच्ची हो क्या ?’ दूसरे ने लिखा, ‘मुझे लगा वामिका है।’ कंई अन्य फैंस ने ‘सो क्यूट’ लिखते हुए उनकी तारीफ की है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ कि तो उनको पिछली बार साल  2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। इसके बाद अनुष्का लंबे समय बाद फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस फिल्म में अनुष्का इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9017 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “पार्क में छोटे बच्चों की तरह मस्ती करते नजर आई अनुष्का शर्मा, वीडियो देख फैंस बोले, ‘सो क्यूट’ 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी