न्यासा देवगन ने Orry संग मनाया नए साल का जश्न, देखें फोटोज

Nyasa Orry: अपने दोस्त ओरहान अवत्रामणि उर्फ़ ओरी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई पहुंच गई है। न्यासा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जिसमें वे दुबई में अपने दोस्तों संग जमकर पार्टी करते हुए नजर आ रही है।

न्यासा देवगन ने Orry संग मनाया नए साल का जश्न

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) ने भले ही अभी फिल्मों में कदम न रखा हो लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी पॉप्यूलर है। न्यासा  की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी बीच न्यासा देवगन नए साल का जश्न मनाने अपने दोस्त ओरहान अवत्रामणि (Orry)  के साथ दुबई गई है। दुबई से न्यासा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही है।

Orry संग दुबई पहुंची Nyasa Devgan

ओरहान अवत्रामणि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में ओरहान और न्यासा फ्लाइट में बैठे पोज देते हुए नजर आ रहे है।

वहीं कुछ अन्य तस्वीरों में न्यासा और ओरी अपने अन्य दोस्तों के साथ पोज देतें नजर आ रहे है। तस्वीरों में न्यासा ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही है। इन तस्वीरों में न्यासा और ओरी के साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को भी देखा जा सकता है।

Orry संग जमकर डांस करती नजर आई न्यासा

न्यासा देवगन का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में न्यासा अपनी दोस्त तानिया श्रॉफ के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रही है।

बता दे कि अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को पार्टी करना बेहद पसंद है। हाल ही में न्यासा अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी में नजर आई थी। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

यह भी देखें :: क्रिसमस पार्टी के बाद पैपराजी से बचती नजर आई न्यासा देवगन, वीडियो देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top