4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक, एक दिन की छुट्टी का ऐलान 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने आज 20 दिसंबर को 89 साल की उम्र में अंतिम साँस ली। चौटाला के निधन पर राजनितिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हरियाणा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक कंई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन पर अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीती में वे वर्षों तक सक्रीय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी सवेंदनाएँ है। ॐ  शांति।”

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन

ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा में तीन दिन का राजकीय शोक

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए चौटाला जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दुख की इस घड़ी में हरियाणा में तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा।

उन्होंने लिखा, “पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन पर हरियाणा प्रदेश में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। 20 से 22 दिसंबर तक प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं मनाया जाएगा और 21 दिसंबर को प्रदेश में एक दिन की छुट्टी रहेगी।”

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन

कब होगा चौटाला का अंतिम संस्कार ?

बता दे कि ओम प्रकाश चौटाला जी का अंतिम संस्कार कल यानि 21 दिसंबर को पुरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *