पेरेंट्स बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कपल ने खुद दी खुशखबरी

Deepika Padukone and Ranveer Singh news: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द माता पिता बनने वाले हैं। कपल ये यह खुशखबरी साझा तौर पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड के फेमस जोड़ियों में से एक है। पावर कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वैसे तो दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहतीं हैं। लेकिन जब भी वह सोशल मीडिया पर अपनी को फोटो या वीडियो साझा करती हैं तो उस पोस्ट पर फैन जमकर कमेंट करते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक साझा पोस्ट के जरिए इंस्टाग्राम पर अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दी है।

माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में में माता पिता बनने की जानकरी दी है। रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर बच्चे के कपड़ों ,  जूतों, टोपी और खिलौनों के फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही दोनों ने बच्चे की डिलीवरी डेट भी बताई है। कपल ने फोटो के सेंटर में ‘सितंबर 2024’ लिखा है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दीपिका और रणवीर की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक बधाइयां दे रहे हैं।

दीपिका की पोस्ट पर सेलेब्रिटीज के कमेंट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के की पोस्ट पर भूमि पेडनेकर ने दिल की इमोजी कमेंट में लिखी है। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘बधाई हो’ लिखा है। वहीँ, दीपिका की इस पोस्ट पर फैन भी बधाइयां दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा,” बॉलीवुड के मां असली जिंदगी में भी मां बनने जा रही हैं। ” दूसरे ने लिखा,”दोनों को बहुत बहुत बधाई। ” इस तरह लोग रणवीर और दीपिका पादुकोण के जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

वहीं, काम के मोर्चेकी बात करें तो हाल ही में दीपिका पादुकोण ने फाइटर फिल्म में जबरदस्त अभिनय किया है। फाइटर फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट का किरदार निभाया है। फिल्म में ऋतिक रोशन  ने मेल लीड रोल निभाया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8994 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री