Female Yoga Teacher Arrested

Female Yoga Teacher Arrested: पकड़ी गई पंचकूला की शातिर योगा टीचर, रईस लड़कों को करती थी ब्लैकमेल

Female Yoga Teacher Arrested: हरियाणा के पंचकूला से एक योगा टीचर को हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

महिला योगा इंस्ट्रक्टर गिरफ्तार

आरोपी महिला पंचकूला के 21 सेक्टर में योगा सेंटर चलाती थी। महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। पीड़ित युवक एक रईस परिवार से ताल्लुक रखता है। युवक 2024 से महिला को योगा क्लास अटेंड करता आ रहा था। महिला को 26 अप्रैल को उसके पंजाब स्थित ठिकाने से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने उसके पास से एक iPhone-17 और OnePlus  जैसे महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Female Yoga Teacher ने युवक को कैसे जाल में फंसाया ?

  • युवक योग सेंटर में नियमित तौर पर जाता था। उसके बाद उसने क्लास छोड़ दी।
  • महिला ने आर्थिक मदद के बहाने उससे संपर्क किया। पीड़ित ने मानवता के नाते 30000 रुपए ऑनलइन ट्रांसफर कर दिए।
  • इसके बाद महिला ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और उसके अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।
  • उसने चुपके से युवक को हनी ट्रैप में फंसाया।
  • महिला ने युवक को फर्जी केस में फंसाने, घर वालों को बताने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

Female Yoga Teacher ने युवक से कितने पैसे वसूल किए ?

  • महिला ने किश्तों में युवक से 2.71 लाख रुपए वसूले।
  • इसके बाद 6 लाख रुपए की और डिमांड की।
  • युवक ने तंग आकर पंचकूला पुलिस में महिला की शिकायत कर दी।

Female Yoga Teacher पर पुलिस की कार्रवाई

  • डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार, महिला ने सुनियोजित तरिके से हनी ट्रैप रचा और अश्लील वीडियो के आधार पर पैसे ऐंठे।
  • पंचकूला पुलिस ने 25 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 (2) के तहत सेक्टर 20 के थाने में केस दर्ज किया।
  • 27 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
  • पुलिस जांच कर रही है कि क्या अन्य युवक भी योग टीचर का शिकार बने।
पुलिस की अपील

DCP सृष्टि गुप्ता ने शहरवासियों को कहा कि अगर कोई ब्लैकमेलिंग का शिकार होता है तो डरे नहीं बल्कि इस शिकायत पुलिस में करे

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top