दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद, मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा कपल
Deepika Padukone और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है। वहीं हाल ही में ये कपल मुंबई के सिद्धिवनायक मंदिर पहुंचा और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। गौरतलब है कि दीपिका प्रेग्नेंट है और वे इसी महीने अपने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। वहीं हाल ही में मॉम-टू-बी एक्ट्रेस गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। इस दौरान उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी उनके साथ नजर आए।
दीपिका-रणवीर ने लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद
सामने आए वीडियो में दीपिका और रणवीर को सिद्धिविनायक मंदिर के परिसर में देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने इस दौरान सिल्क की साड़ी और रणवीर ने वाइट कुर्ता-पायजामा पहना था। इस दौरान रणवीर अपनी प्रेग्नेंट वाइफ का हाथ थामे धीरे-धीरे चलते नजर आए।
फैमिली भी साथ आई नजर
रणवीर और दीपिका के अलावा उनके पेरेंट्स भी मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान होने वाले नाना-नानी और दादा-दादी ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए।