National Creators Awards: PM Modi ने दिए नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

National Creators Awards : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि के त्यौहार के दिन कीर्तिका, RJ रौनक और जया किशोरी समेत कई युवाओं को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने भारत मंडपम में बेस्ट स्टोरीटेलर कीर्तिका गोविन्दसामी, रणवीर अलाहाबादिया, पंक्ति पांडे और सामाजिक कार्यकर्ता जया किशोरी समेत कई युवा हस्तियों को पहले नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया।

आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई युवा हस्तियों के नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार समारोह दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया।

नोबेल पुरस्कार विजेता Svante Paabo को लोगों उठाकर तालाब में फेंका, जानिए क्या है मामला

National Creators Awards विनर की लिस्ट

  • कीर्तिका गोविन्दसामी को बेस्ट स्टोरीटेलर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • णवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) को डिसरप्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में पंक्ति पांडे को पसंदीदा ग्रीन चैंपियन पुरस्कार प्रदान  किया।
  • सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार जया किशोरी को दिया गया।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में मैथिली ठाकुर को वर्ष के सांस्कृतिक राजदूत का पुरस्कार प्रदान किया।
  • ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार।
  • कामिया जानी को पसंदीदा यात्रा निर्माता पुरस्कार।
  • गौरव चौधरी को तकनीकी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार।
  • मल्हार कलांबे को स्वच्छता राजदूत पुरस्कार।
  • जान्हवी सिंह को हेरिटेज फैशन आइकन अवॉर्ड
  • श्रद्धा को सबसे रचनात्मक रचनाकार-महिला पुरस्कार
  • आरजे रौनक (बौआ) को सबसे रचनात्मक रचनाकार-पुरुष पुरस्कार।
  • कबिता सिंह (कबिताज़ किचन) को खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर का पुरस्कार
  • नमन देशमुख को शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार
  • अंकित बैयानपुरिया को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस क्रिएटर पुरस्कार।
  • निश्चय को गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर का पुरस्कार।
  • अरिदमन को सर्वश्रेष्ठ माइक्रो क्रिएटर पुरस्कार।
  • पीयूष पुरोहित को सर्वश्रेष्ठ नैनो निर्माता पुरस्कार।

पीएम मोदी ने किया संबोधित

अवॉर्ड सेरेमनी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में युवाओं को संबोधित किया। पहले ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आप सभी स्वच्छ भारत कार्यक्रम से भलीभांति परिचित हैं। मैंने हाल ही में एक रील देखी, जहां एक बाघ पानी पीने जा रहा है लेकिन उसे एक प्लास्टिक की बोतल दिखती है।”

ये भी पढ़ें, मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया

इसमें। बाघ वहां से बोतल उठाता है और कहीं और रखने लगता है। ‘इसका मतलब है कि मोदी किससे बात पूछते हैं, आप समझ गए ना’…मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दे बहुत महत्वपूर्ण है। मैं मुझे अपने देश की प्रतिभा पर भरोसा है, मैं अपने देश के लोगों की संवेदनशीलता की सराहना करता हूं। कई रचनाकार मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन अभी हमें इस पर और काम करने की जरूरत है और हो सके तो स्थानीय भाषा में भी करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *