Site icon www.4pillar.news

Priyanka Chahar Choudhary : दुल्हन बनी प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता नहीं मंडप में नजर आया कपूर खानदान का ये लड़का 

Priyanka Chahar Choudhary : दुल्हन बनी प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता नहीं मंडप में नजर आया कपूर खानदान का ये लड़का

Priyanka Chahar Choudhary : इन तस्वीरों में प्रियंका चाहर चौधरी दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं मंडप में उनके साथ कपूर…

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वे पिंक कलर का लहंगा पहने दुल्हन बनी नजर आ रही है। एक तस्वीर में प्रियंक को मंडप में बैठे देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देख कुछ समय के लिए फैंस को लगा कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। हालाँकि ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल ये तस्वीरें उनके वेब शो ‘दस जून की रात’ की शूटिंग के दौरान की है।

दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखी Priyanka Chahar Choudhary

दरअसल बीते दिन प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में उन्हें दुल्हन बने शादी के मंडप में बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर तुषार कपूर उनके साथ नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, “ये बैठें है आपके पनौती और पप्पी, तीन फेरों के बाद। बताइए कैसी लगी आपको ये जोड़ी और हमारा नया शो दस जून की रात।”

वहीं इस पोस्ट के कुछ घंटो बाद प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दुल्हन बनी आइने को निहारते हुए नजर आ रही है।

फैंस का रिएक्शन

प्रियंका को तुषार कपूर के साथ मंडप में बैठे देख उनके कुछ फैंस आश्चर्यचकित हो गए। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं तो डर ही गई थी यार ये क्या हो गया।’ एक ने लिखा, ‘फोटो अच्छी है बस अंकित भाई की कमी है।’ एक ने लिखा, ‘आप अंकित भैया के साथ ऐसे अच्छे लगोगे।’ एक ने लिखा, ‘हमे आपकी रियल शादी की तस्वीरों का इंतजार है।’

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें शो ‘दस जून की रात’ की तो आप ये शो जियो सिनेमा पर देख सकता है। इस शो में प्रियंका के साथ तुषार कपूर लीड रोल में है।

Exit mobile version