
Priyanka Malti Picture:प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती (Malti Marie Chopra Jonas) की एक नई तस्वीर साझा की है।
इस तस्वीर में नन्ही सी मालती एकदम देसी अंदाज में नजर आ रही है।
Priyanka Malti Picture: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी बेटी की नई तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के पेरेंट्स बने है। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती है। इसी बीच एक बार फिर उन्होंने नन्ही मालती की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में मालती अपनी छोटी नानी के साथ नजर आ रही है।
देसी अंदाज में नजर आई मालती
प्रियंका चोपड़ा भले ही आज विदेश में रहती हो लेकिन दिल से आज भी वे एक भारतीय है। ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को भी देसी परवरिश देकर बड़ा कर रही है, जिसकी झलक उनके लेटेस्ट पोस्ट में देखी जा सकती है।
चूड़ियां और पायल पहने देसी अंदाज में नजर आई नन्ही मालती
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में प्रियंका की बेटी हाथों में बैंगल और पैरों में पायल पहने नजर आ रही है। ये पायल और बैंगल बिलकुल वैसे ही है जैसे इंडिया में छोटे बच्चों को पहनाया जाता है।
नानी के साथ शेयर की तस्वीर
इस तस्वीर में मालती मैरी अपनी छोटी नानी की गोद में खेलते हुए नजर आ रही है। दरअसल ये प्रियंका की चाची किरण माथुर है, जो अपनी नातिन के साथ खेल रही है। इस तस्वीर को साझा करती हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लव यू छोटी नानी।’
- Eid 2025: प्रियंका चोपड़ा से लेकर फरहान अख्तर तक सेलेब्रटीज न दी ईद की शुभकामनाएँ, देखिए तस्वीरें
- Priyanka Chopra: अमरुद बेचने वाली महिला ने प्रियंका चोपड़ा के साथ किया कुछ ऐसा, एक्ट्रेस को फ्लाईट में ही बनाने पड़ गई वीडियो