Entertainment

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने के लिए क्यों हुई मजबूर ? बताई ये वजह

Priyanka Chopra Bollywood: प्रियंका चोपड़ा ने में लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में बुलंदियों को छूने के बाद आखिर क्यों Hollywood की राह पकड़ी ? एक्ट्रेस ने इस बारे में खुद खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड जगत में जाना मेरी पसंद नहीं बल्कि मजबूरी थी।

Priyanka Chopra Bollywood छोड़कर हॉलीवुड जाने के लिए क्यों हुई मजबूर

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में रहते हुए एक लंबे अरसे तक लोगों का मनोरंजन किया। लेकिन अब वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही काम कर रही हैं। बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के बाद ऐसी क्या वजह हुई कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की राह पकड़ ली और अब हिंदी फिल्मों में न के बराबर ही काम करती हुई नजर आती हैं। अभिनेत्री ने पहली बार इस बारे में  खुलासा किया है।

क्यों गई हॉलीवुड ?

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि हिंदी फिल्मों उन्हें जो काम दिया जा रहा था उससे वह खुश नहीं थी। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में जब उनसे कॉल कर पूछा गया कि ‘सात खून माफ़’ फिल्म की शूटिंग कब शुरू कर रही हैं ? एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या अमेरिका में रह कर ही म्यूजिक में करियर बनाने की सोच रही हैं ?

राजनीती से तंग आ गई थी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह बॉलीवुड से बाहर निकलने के लिए सोच रही थी।,” यहां ऐसे कई लोग थे जो मुझे रोल नहीं दे रहे थे। मुझे उनसे शिकायत थी। मुझे यह सब बिलकुल पसंद नहीं था। मैं बॉलीवुड की राजनीती से तंग आ गई थी। मुझे बॉलीवुड से ब्रेक चाहिए था। मुझे म्यूजिक की दुनिया में जाने का मौका मिला। ”

एक्ट्रेस ने कहा ,”मुझे उन फिल्मों में काम करने में मजा नहीं आता जिनमें मुझे अच्छा रोल नहीं मिलता। मजबूरी में कुछ गुटों का हिस्सा बनना पड़ रहा था। जी हजूरी भी करनी पड़ती थी। मुझे म्यूजिक में मौका मिला। मैं खुश थी। ” प्रियंका चोपड़ा ने कई दिग्गजों के साथ म्यूजिक एल्बम में काम किया। जिनमें Pharell  Williams, Pitbull  और Will.I.Am जैसे दिग्गजों के साथ म्यूजिक वीडियो किए। लेकिन वे ज्यादा चल नहीं पाए। तब अभिनेत्री समझ गई थी कि वह एक्टिंग में ही ज्यादा माहिर है।

हॉलीवुड में प्रियंका का डंका

जब उन्हें म्यूजिक के क्षेत्र में सफलता नहीं मिली तो उन्हें किसी ने अमेरिका में एक्टिंग में किस्मत आजमाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होने ऐसा ही किया। प्रियंका ने ABC के शो Quantico में काम किया। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने कई हॉलीवुड मूवीज में काम किया। उन्होने Baywatch, Matrix, The White Tiger जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *