SSC ने JE पदों पर निकाली 1324 वैकेंसी, जानिए आवेदन करने का तरीका और योग्यता

SSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है।

एसएससी की अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2023 है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

BRO ( पुरुष उम्मीदवार )

  • जेई (सिविल ) : 431
  • जेई ( मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ): 55

PWD

  • जेई  (सिविल ) :412
  • जेई ( इलेक्ट्रिकल ): 124

केंद्रीय जल आयोग

  • जेई  (सिविल ) :188
  • जेई ( मैकेनिकल) :23

बैराज प्रोजेक्ट

  • जेई  (सिविल ) :15
  • जेई ( मैकेनिकल): 6

MES 

  • जेई  (सिविल ) :29
  • जेई ( मैकेनिकल):18

जलमार्ग मंत्रालय

  • जेई  (सिविल ) :7
  • जेई ( मैकेनिकल): 1

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन

  • जेई  (सिविल ) :4
  • जेई ( मैकेनिकल): 1
  • जेई (इलेक्ट्रिकल ):1

कुल पद : 1324

योग्यता और आयुसीमा

उम्मीदवार को किसी भी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित फिल्ड में इंजीनियरिंग डिग्री होना चाहिए। आयुसीमा 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सामन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क छूट दी गई है। अधिक जानकारी के एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9009 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “SSC ने JE पदों पर निकाली 1324 वैकेंसी, जानिए आवेदन करने का तरीका और योग्यता

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री