4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Allu Arjun Arrested : पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली जमानत  

Allu Arjun Arrested : एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मौत…

Allu Arjun गिरफ्तार

साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 4 दिसंबर को पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। वहीं एक लड़का घायल हो गया था। अब इसी मामले में पूछताछ के लिए अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया है।

https://www.instagram.com/p/DDgx5HuPPGz/

यह भी देखें : Peelings Song : Allu Arjun और Rashmika Mandanna की केमस्ट्री ने मचाया धमाल, रिलीज हुआ Pushpa 2 का पहला गाना 

Allu Arjun के खिलाफ केस दर्ज

मृतका के परिवार ने पुष्पा अभिनेता, सिक्योरिटी टीम और थिएटर की मैनेजमेंट टीम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला भारतीय न्याय  संहिता की धारा (BNS ) 105 और 118(1) के तहत दर्ज किया गया। मामले में पहले ही 3 लोगों को अरेस्ट किया गया था।

Allu Arjun को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब अल्लू अर्जुन को गिरफ्तारी के बाद नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। नामपल्ली कोर्ट के फैसले के बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने पुष्पा अभिनेता को जमानत दे दी। हाई कोर्ट ने फैसला करीब 5 बजे सुनाया।

Allu Arjun की गिरफ्तारी पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना

साउथ सुपर स्टार की गिरफ्तारी पर पुष्पा: द रूल अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा,” मैं विश्वास नहीं कर सकती , जो मैं अभी देख रही हूँ। जो दुर्घटना घटी वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी। हालांकि यह देख कर बहुत दुख हो रहा है कि इस घटना के लिए एक ही आदमी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। यह बहुत ही अविश्वसनीय घटना है। ”

हालांकि, बाद मृतक महिला के पति ने केस वापस लेने का फैसला लिया। मृतका के पति ने अपने ब्यान में कहा कि जिस भगदड़ में उनकी पत्नी की जान गई है, उसका अल्लू अर्जुन से कोई लेना देना नहीं है।

Pushpa 2 Trailer : अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

वहीँ अल्लू अर्जुन ने मृतका के परिवार को 25 लाख रुपए देने का एलान किया है। अभिनेता ने यह जानकारी एक वीडियो जारी कर दी है। बता दें, जेल में रात गुजारने के बाद आज सुबह अल्लू अर्जुन जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *