Rakul Preet Singh ने बिकिनी पहनकर ठंडे पानी में लगाया गोता

Video:रकुल प्रीत सिंह ने बिकिनी पहनकर ठंडे पानी में लगाया गोता

Rakul Preet Singh:छतरीवाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेत्री -15 डिग्री तापमान में कर्योथेरैपी लेती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने ठंडे पानी में गोता लगाकर लोगों को ऐसा करने के लिए चैलेंज किया है।

Rakul Preet Singh ने बिकिनी पहनकर ठंडे पानी में लगाया गोता

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रकुल प्रीत माइनस 15 डिग्री तापमान में कर्योथेरैपी लेती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में रकुल प्रीत सिंह बिकिनी पहनी हुई है। ठंडे पानी में गोता लगाकर निकलते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। रकुल ने वीडियो के कैप्शन में Cryo लिखा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रकुल प्रीत सिंह बिकिनी पहने हुए नजर आ रही है। वह एक कमरे से बाहर आती है और माइनस 15 डिग्री तापमान में पानी में डुबकी लगाती है। ठंडे पानी में डुबकी लगाने के बाद बाहर आती है और कैमरे की तरफ देखकर स्माइल करती है। रकुल प्रीत ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ,” कर्यो, क्या कोई करना चाहेगा ?”

क्या होती है कर्योथेरैपी ?

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

यह एक तरह की कोल्ड थेरैपी होती है। पहले इस थेरैपी को पहलवान और बॉडी बिल्डर किया करते थे। अब यह थेरैपी खूबसूरत और जवान रहने के लिए की जाती है। इस थेरैपी से शरीर दर्द से भी राहत मिलती है। बॉलीवुड की ज्यादातर अभिनेत्रियां इस पद्धति को अपनाती हैं।

रकुल प्रीत सिंह का वर्क फ्रंट

वहीं, बात करें रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट के बारे में, पिछली बार एक्ट्रेस छतरीवाली फिल्म में नजर आई थी। यह फिल्म सेक्स एजुकेशन कर आधारित है। जल्द ही रकुल प्रीत सिंह अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। रकुल की अगली फिल्म का टाइटल क्या होगा ? फिल्ममेकर्स ने अभी तक इस बारे में घोषणा नहीं की है।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *