Raha Kapoor: नानी सोनी राजदान के साथ घूमने निकली राहा कपूर, रणबीर-आलिया की लाड़ली ने क्यूटनेस से जीता फैंस का दिल
अगस्त 8, 2024 | by pillar
Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहा अपनी नानी सोनी राजदान के साथ…
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपुर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। राहा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती है। वहीं हाल ही में एक बार फिर स्टारकिड का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे अपनी नानी और एक्ट्रेस सोनी राजदान के साथ नजर आ रही है।
नानी संग स्पॉट हुई राहा कपूर
सामने आए वीडियो में राहा कपूर अपनी नानी के साथ गाड़ी में बैठे नजर आ रही है। इस दौरान उन्हें गाड़ी के शीशे से बाहर झांकते हुए देखा जा सकता है। वहीं जैसे ही स्टारकिड की नजर पैपराजी पर पड़ती है तो वे बस कैमरे की तरफ ही देखती रह जाती है। इस वीडियो में नन्ही राहा ने एक बार फिर अपनी मासूमियत से फैंस का दिल जीत लिया।
2022 में पेरेंट्स बने थे रणबीर-आलिया
बता दे रणबीर-आलिया ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था। वहीं एक साल तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया से छिपाकर रखा था। इस स्टार कपल ने बीते साल क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया था। वहीं अब राहा अक्सर अपनी फैमिली के साथ स्पॉट होती रहती है और उनकी तस्वीरें और वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
RELATED POSTS
View all