Crime

रेप और हत्या का दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह 10वीं बार जेल से बाहर आया, SGPC ने किया था पैरोल का विरोध

Gurmeet Ram Rahim Singh को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। डेरा चीफ को दो साध्वियों के रेप के दोष में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले डेरा प्रमुख को दसवीं बार पैरोल मिल गई है।

डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम एक बार फिर रोहतक की सुनारियां जेल से बाहर आ गया है। इस मामले में खास बात ये है कि गुरमीत सिंह को फरलो ऐसे समय में मिली है, जब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में उसे बार बार फरलो मिलने को चुनौती दी गई है। वह अब तक आठ बार फरलो समेत कुल 10 बार जेल से बाहर आ चूका है। राम रहीम पर दो साध्वियों से रेप और एक साधक और एक पत्रकार के मर्डर का आरोप है।

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह ( Gurmeet Ram Rahim singh) को आज मंगलवार के दिन फरलो मिल गई है। वह सुबह साढ़े छह बजे रोहतक की सुनारियां जेल से बाहर आया है। जेल से बाहर आने के बाद गुरमीत सिंह सीधा उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में पहुंच चूका है। डेरा पप्रमुख के हरियाणा, पंजाब ,  राजस्थान, हिमाचल और यूपी में बड़ी संख्या में समर्थक हैं।

SGPC ने किया था पैरोल का विरोध

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में राम रहीम सिंह को बार बार मिलने वाली फरलो को चुनौती दी थी। SGPC के विरोध बावजूद भी अलादत ने डेरा प्रमुख को फरलो दे दी। इससे पहले हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को 29 फरवरी को निर्देश दिया था कि कोर्ट की अनुमति के बगैर डेरा चीफ को पैरोल न दी जाए।

रंजीत सिंह हत्याकांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम सहित पांच को दोषी ठहराया

गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या केस में दोषी करार दिया

10वीं बार जेल से बाहर आ चूका है डेरा चीफ

  1. अक्टूबर 2020 :  एक दिन की पैरोल
  2. मई 2020 : एक दिन की पैरोल
  3. फरवरी 2022 : 21 दिन की पैरोल
  4. जून 2022: 30 दिन की पैरोल
  5. अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल
  6. जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल
  7. जुलाई 2023: 30 दिन  फरलो
  8. नवंबर 2023 : 21 दिन फरलो
  9. जनवरी 2024: 50 दिन पैरोल
  10. अगस्त 2024 : 21 दिन फरलो

बता दें, डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो अलग – अलग मामलों में 10+10 साल की सजा सुनाई गई थी। गुरमीत राम रहीम पर अपने डेरे की दो साध्वियों से रेप का आरोप है। इसके अलावा पत्रकार छत्रपति और डेरे के एक साधु की हत्या का भी आरोप है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *