Rehan Vadra is engaged to Aviva Baig

Rehan Vadra ने Aviva Baig संग की सगाई, जानें कौन हैं प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की होने वाली बहु

Rehan Vadra is engaged to Aviva Baig: प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग संग सगाई कर ली है। रेहान और अवीवा पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में थे।

Rehan Vadra और Aviva Baig की सगाई

कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग संग सगाई कर ली है। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में रेहान ने अवीवा को सगाई के लिए प्रपोज किया था , जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 25 वर्षीय रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। सगाई 29 दिसंबर को एक निजी समारोह में हुई। यह सगाई दोनों परिवारों की सहमति से हुई।

Rehan Vadra और Aviva Baig की सगाई का कार्यक्रम

Rehan Vadra और Aviva Baig की सगाई का एक बड़ा समारोह जल्द ही राजस्थान के रणथंबोर में आयोजित किए जाने की योजना है। दोनों की शादी 2026 में होने की उम्मीद है।

Rehan Vadra और Aviva Baig का रिश्ता

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग एक ही स्कूल में पढ़े हैं। स्कूल टाइम से ही दोनों एक दूसरे को जानते हैं। यहीं से दोनों की गहरी दोस्ती हुई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों फोटोग्राफी और कला में रूचि रखते हैं। अवीवा ने रेहान की कला के प्रयासों में उनका साथ दिया। अवीवा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेहान संग तस्वीर साझा की थी।

कौन है अवीवा बेग ?

अविवा दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता इमरान बैग एक बिजनेसमैन हैं, जबकि मां नंदिता बैग एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। बैग और वाड्रा परिवार लंबे समय। से करीबी दोस्त हैं। नंदिता बैग ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन में मदद की थी। अविवा का परिवार दिल्ली में आधारित है।

अवीवा बेग की शिक्षा

उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से शुरुआती शिक्षा पूरी की. जहां उन्होंने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में पढ़ाई की। उसके बाद, OP जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री प्राप्त की।

अवीवा बेग का करियर

Aviva Baig एक फोटोग्राफर, प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह Atelier 11 नामक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी की को-फाउंडर हैं। जो एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ भारत भर में काम करती है। उनकी फोटोग्राफी रोजमर्रा की जिंदगी को कैद करती है और सामाजिक मुद्दों पर फोकस करती है। जिससे वे कला के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना चाहती हैं।

Rehan Vadra is engaged to Aviva Baigउन्होंने कई प्रदर्शनियों में अपनी कृतियां प्रदर्शित की हैं, जैसे “You Cannot Miss This” मेथड गैलरी (2023) और इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम (2023) में, “The Illusory World” द क्वोरम क्लब (2019) में, और इंडिया डिजाइन ID, K2 इंडिया (2018) में। कैरियर में उन्होंने विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं।  जैसे प्लस राइमन में फ्रीलांस प्रोड्यूसर, प्रोपगैंडा में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर, आर्ट चेन इंडिया में मार्केटिंग इंटर्न, I-पार्लियामेंट के द जर्नल में एडिटर-इन-चीफ और वर्व मैगजीन इंडिया तथा क्रिएटिव इमेज मैगजीन में इंटर्नशिप। वह अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए इंटीरियर डिजाइनिंग भी करती हैं। इसके अलावा, वह पूर्व नेशनल-लेवल फुटबॉल प्लेयर हैं।

Aviva Baig का X (ट्विटर) अकाउंट @avivabaig है, जहां उनकी बायो “Photographer, Media, Communication and Journalism” है और उनके 391 फॉलोअर्स हैं। उनकी वेबसाइट अवीवा बेग है।

हालांकि, अवीवा बेग और रेहान वाड्रा ने अभी तक अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बारे में प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का भी कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top