कैंसर से जंग जीतकर लगभग एक साल बाद भारत लौटे ऋषि कपूर

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर आखिरकार कैंसर को हराकर 11 महीने 11 दिन बाद भारत लौट चुके हैं। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था। इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड के चिंटू ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

बॉलीवुड अभिनेता ‘Rishi Kapoor’ लगभग पिछले एक साल से अमेरिका के न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान उन्हें अपने देश की बहुत याद आई। ऋषि कपूर समय-समय पर भारत लौटने की इच्छा अपने ट्वीटर एकाउंट के जरिए जाहिर करते रहते थे।

आज ऋषि कपूर ने अपने देश भारत लौटने की खुशी जाहिर करते हुए ट्वीटर पर लिखा ,” घर वापसी ,11 महीने 11 दिन। आप सभी का शुक्रिया। उनके इस ट्वीट पर खूब कमेंट आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता ‘अनुपम खेर’ ने भी ऋषि कपूर की घर वापसी पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा ,” एक साल तक न्यूयॉर्क में रहने के बाद भारत वापिस जाने के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं इस समय खुशी भी हूं और दुखी भी। मैं आप दोनों को बहुत मिस करूंगा। हमने साथ में काफी अच्छा समय गुजारा है। ”


आपको बता दें ,ऋषि कपूर की कैंसर से जंग में उनकी पत्नी नीतू सिंह ने उनका खूब साथ दिया है। नीतू सिंह भी पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के साथ रही। बीमारी के दौरान ऋषि कपूर से न्यूयॉर्क में मलाइका अरोड़ा , अर्जुन कपूर,शाहरुख़ खान और अनुपम खेर सहित काफी बॉलीवुड सितारे मिलने पहुंचे थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top