National

Singham Again Trailer : रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन से लेकर दीपिका पादुकोण तक दमदार अंदाज में दिखे ये सितारे 

Singham Again Trailer : रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर…

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कंई सितारे एकसाथ नजर आने वाले है। ऐसे में फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है। वहीं आज 7 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। करीब 5 मिनट के इस ट्रेलर में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ कंई सितारे दमदार अंदाज में नजर आ रहे है।

Singham Again का ट्रेलर रिलीज

सिंघम अगेन के ट्रेलर की शुरूवात अजय देवगन सी होती है। वहीं इसके बाद करीना कपूर को देखा जा सकता है जो अपने बेटे को रामायण के बारे में बताते नजर आ रही है। बता दे कि इस बार इस फिल्म का कनेक्शन रामायण से जोड़ा गया है। जैसे भगवान राम सीता माता को बचाने के लिए लंका गए थे, वैसे ही बाजीराव सिंघम अजय अपनी पत्नी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। इसके बाद अर्जुन कपूर को दिखाया गया है जो एक खतरनाक गुंडे के रूप में नजर आ रह है।

वहीं ट्रेलर में तभी दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ की एंट्री होती है जो अजय को अपना गुरु मानते है और उनके मिशन में उनकी हेल्प करते है। अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की एक्टिंग भी काफी दमदार है।

कब रिलीज होगी रोहित शेट्टी की ये फिल्म ?

बता दे कि सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। सिंघम साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय के साथ काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आई थी। वहीं साल 2014 में इसका सीक्वल ‘सिंघम रिटर्न्स’ रिलीज हुआ था। इन दोनों फिल्मों को फैंस ने खूब प्यार दिया था। वहीं ऐसे में मेकर्स को Singham Again से भी ऐसी ही उम्मीद है। बता दे कि यह फिल्म दीवाली के मौके पर यानि 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े : कैटरीना कैफ के कैमरा घुमाते ही अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी उठकर भाग खड़े हुए, देखें मजेदार वीडियो

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *